Bihar accident news : मेला देखकर लौट रहे थे 4 दोस्त… रास्ते में हुआ ऐसा हादसा कि 3 की मौत और 1 अब भी लापता BIHAR NEWS : CM कुर्सी पर फसाद! 'निशांत' ने बहुत लोगों को कर दिया 'अशांत', JDU के ऐलान से राजनीति में भूचाल, BJP के लिए संकट Bihar school : सरकारी स्कूलों में डिजिटल क्रांति! AI से बदलेगी बच्चों की पढ़ाई, 8वीं से 12वीं तक बच्चों को मिलेगी यह सुविधाएं Bihar News : बिहार सिविल कोर्ट चपरासी भर्ती की परीक्षा रद्द, 4 साल बाद हुआ एग्जाम अब फिर अटका! जानें अब कब होगी नई परीक्षा Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज
05-Feb-2024 12:54 PM
By First Bihar
RANCHI: झारखंड में नई सरकार के गठन के बाद विधानसभा में आज चंपई सोरेन को विश्वास मत हासिल करना है। विधानसभा में इसको लेकर कार्यवाही चल रही है। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन के अभिभाषण के बाद मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने सदन में विश्वास मत पेश कर दिया है। सदन में सरकार के विश्वास मत पेश करने के बाद उसपर वाद-विवाद के बाद वोटिंग शुरू होगी।
विश्वास मत पेश करते हुए सीएम चंपई सोरेन ने सदन में कहा कि 2019 में हेमंत सोरेन के नेतृत्व में सरकार बनी लेकिन सरकार बनने के बाद से ही बीजेपी सरकार को गिराने और अस्थिर करने की कोशिश शुरू कर दी थी। सरकार बनते ही कोरोना महामहारी आ गयी लेकिन हेमंत सोरेन ने किसी को भूखे मरने नहीं दिया। राज्य के बाहर पलायन कर रहे मजदूरों को हवाई जहाज से झारखंड लाया। कोरोना महामारी खत्म हुई तो सरकार ने बड़े पैमाने पर काम शुरू किया लेकिन फिर से ये लोग सरकार को गिराने और अस्थिर करने के कोशिश में लग गये।
उन्होंने कहा कि इन लोगों (बीजेपी) ने अपनी एजेंसी द्वारा हमरे हेमंत बाबू को जेल भेजा और सरकार गिरा ही दिया। चंपई सोरेन ने कहा कि हम हेमंत सोरेन के सभी काम और योजनाओं का आगे लेकर जायेंगे। हेमंत बाबू ने गरीब बच्चों को विदेश भेजा। राज्य बनने के बाद यहां विपक्ष की सरकार बनी। झारखंड के खनिज और माइंस को लूट लिया। आदिवासी मूलवासी को क्या मिला? जब-जब यहां आदिवासी मूलवासी की सरकार बनती है, इन्हें दर्द होने लगता है। एक ऐसे मामले में हेमंत को जेल भेजा गया, जिसका न खाता है और न बही।