दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
18-Nov-2019 06:20 AM
DELHI : नए सीजेआई जस्टिस शरद अरविंद बोबडे आज शपथ लेंगे। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सुप्रीम कोर्ट के 47 वें चीफ जस्टिस के तौर पर जस्टिस बोबडे को शपथ दिलाएंगे। मौजूदा सीजेआई रंजन गोगोई की जगह जस्टिस बोबडे अब कार्यकाल संभालेंगे। सीबीआई के तौर पर जस्टिस बोबडे का कार्यकाल 17 महीने का होगा वह 23 अप्रैल 2021 को सेवानिवृत्त होंगे।
नए सीजेआई बोबडे का जन्म नागपुर में हुआ। उनके पिता नागपुर के मशहूर वकील थे। जस्टिस बोबडे ने नागपुर यूनिवर्सिटी से आर्ट एंड लॉ ग्रेजुएट किया और बाद में महाराष्ट्र बार काउंसिल में उन्होंने अधिवक्ता के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन कराया। हाईकोर्ट की नागपुर पीठ में 21 साल तक अपनी सेवाएं देने के बाद जस्टिस बोबडे साल 2000 में मुंबई हाई कोर्ट के अतिरिक्त जज बने। 2012 में वह मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस और 2013 में सुप्रीम कोर्ट के जज के रूप में उन्होंने योगदान दिया।
सुप्रीम कोर्ट के जज के तौर पर जस्टिस बोबडे कई महत्वपूर्ण फैसलों में शामिल रहे। अयोध्या विवाद पर हालिया जजमेंट देने वाली पांच सदस्यीय संविधान पीठ में भी जस्टिस बोबडे शामिल थे। जस्टिस बोबडे उस तीन सदस्य इन हाउस जांच समिति के अध्यक्ष भी थे जिसने चीफ जस्टिस रंजन गोगोई पर एक महिला कर्मी द्वारा लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोपों की जांच की।