RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार ‘दीदी, मुझे डर लग रहा है… दो लड़के पीछा कर रहे हैं’, आखरी कॉल के बाद गायब हो गई पटना की छात्रा Bihar News: जाली नोट गिरोह का भांडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, 100-100 रुपए के इतने नोट बरामद Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका करगिल में ड्यूटी के दौरान पश्चिम चंपारण का ‘अग्निवीर’ मनीष शहीद, गांव में शोक की लहर
20-Jun-2020 01:39 PM
By Ajit Kumar
JEHANABAD : इस वक्त एक बड़ी खबर जहानाबाद जिले से सामने आ रही है. जहां निगरानी विभाग की टीम ने जहानाबद के सिविल सर्जन के मुख्य लिपिक को धार दबोचा है. निगरानी विभाग की टीम ने उसे 30 हजार रुपये कैश घुस के रूप में लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. आरोपी प्रधान लिपिक अनिल कुमार से पूछताछ की जा रही है.
निगरानी विभाग के डीएसपी विमलेन्दु वर्मा के नेतृत्व में यह छापेमारी की गई है. बताया जा रहा है कि गिरफ्तार आरोपी अनिल कुमार पोस्टिंग कराने के लिए अवैध वसूली कर रहा था. सिकरिया स्वास्थ केन्द्र में पदस्थापित करने को लेकर एक डॉक्टर से वह रुपये वसूल रहा था. इस दौरान उसे पैसे के साथ अरेस्ट कर लिया गया.
निगरानी विभाग की टीम ने बताया कि जहानाबाद सिविल सर्जन के प्रधान लिपिक अनिल कुमार के खिलाफ उन्हें शिकायत मिल थी. टीम लगातार उसके ऊपर नजर बनाये हुए थी. जैसे ही आज डॉक्टर उसे पैसा देने पहुंचे, उसके बाद टीम ने 30 हजार रुपये कैश के सतह उसे धार दबोचा. रुपये जब्त कर लिए गए हैं. उससे पूछताछ की जा रही है. किसके बलबूते वह अवैध वसूली कर डॉक्टरों की पोस्टिंग कराता था.