ब्रेकिंग न्यूज़

रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि ‘पटना के गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों को देंगे मुफ्त LPG सिलेंडर’, पप्पू यादव का बड़ा एलान बिहार दिवस पर सूबे को संवारने वाले मुख्यमंत्री को बधाई, JDU महासचिव 'सेतु' ने CM नीतीश से की मुलाकात...दी शुभकामनाएं बिहार में कॉलेज के गेस्ट फैकल्टी की संदिग्ध मौत, लॉज के कमरे में मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस पटना के मुसल्लहपुर कृषि बाजार का होगा मॉडर्नाइजेशन, इतने करोड़ में तैयार होगा आधुनिक परिसर पटना के मुसल्लहपुर कृषि बाजार का होगा मॉडर्नाइजेशन, इतने करोड़ में तैयार होगा आधुनिक परिसर भूमि विवाद ने लिया खूनी रूप: 10 इंच जमीन के लिए बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, विरोध में सड़क जाम बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी सख्त: 200 भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार; SP के नेतृत्व में विशेष टीम गठित बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी सख्त: 200 भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार; SP के नेतृत्व में विशेष टीम गठित

Home / news / बिग ब्रेकिंग: नगर आयुक्त अनुपम सुमन का इस्तीफा मंजूर, सहकर्मियों से अनुपम ने...

बिग ब्रेकिंग: नगर आयुक्त अनुपम सुमन का इस्तीफा मंजूर, सहकर्मियों से अनुपम ने लिया विदा

22-Aug-2019 06:08 PM

By 9

Patna: बिहार के प्रशासनिक हलके से सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है. नगर निगम के आयुक्त अनुपम सुमन ने नौकरी से विदा ले लिया है। अनुपम सुमन ने नौकरी से इस्तीफा दे दिया है, जिसे सरकार ने मंजूर कर लिया है। आज उन्होंने अपने सहकर्मियों से विदा ले लिया. नगर निगम के सबसे बहुचर्चित आयुक्त रहे सुमन भारतीय राजस्व सेवा (IRS) के अधिकारी नगर निगम के इतिहास के सबसे चर्चित अधिकारी रहे. सरकार ने उन्हें प्रतिनियुक्ति पर बुलाया था. लम्बे समय तक वे मुख्यमंत्री कार्यालय में तैनात रहे . पिछले साल उन्हें नगर निगम का आयुक्त बनाया गया था. नगर निगम में पदस्थापित होने के बाद उन्होंने कायाकल्प कर दिया. रसूखदारों की परवाह किये बगैर नगर निगम ने पटना में अतिक्रमण करने वालों की नींद उड़ा दी. करोड़ो के कारोबार वाले अवैध होर्डिंग गिरा दिए गए. अवैध निर्माण करने वालों की कोई पैरवी काम नहीं आयी. आज अनुपम ने कह दिया अलविदा लेकिन निगम आयुक्त बिहार की गंदी राजनीति से अंदर ही अंदर क्षुब्ध भी रहे. लिहाजा उन्होंने कुछ महीने पहले ही नौकरी से इस्तीफा दे दिया था. सरकार ने उन्हें मनाने की पूरी कोशिश की लेकिन वे नहीं माने. आखिरकार उनका इस्तीफा स्वीकार करना पड़ा. आज अनुपम सुमन ने भावपूर्ण संदेश देकर नगर निगम के अपने सहकर्मियों से विदा लिया.