अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
30-Nov-2022 03:24 PM
PATNA : लंबी छुट्टी के बाद वापस लौटे राजद के प्रदेश अध्य्क्ष जगदानंद सिंह ने बुधवार को प्रदेश कार्यालय में महागठबंधन के नेताओं के साथ बैठक किया। इस बैठक के बाद बाहर आए जगदानंद सिंह ने बिहार के कुढ़नी विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर भी बड़ा बयान दिया। जगदानंद सिंह ने कहा कि, कुढ़नी में जनता और भारत तो लूटने वाले की लड़ाई है, इसलिए यहां जनता सही फैसला करेगी।
राजद के प्रदेश अद्यक्ष जगदानंद सिंह ने कहा कि, बिहार में महागठबंधन विशेषकर इस देश में उन्मादी और दंगाई के खिलाफ जो जनता की एकता है उसका एक स्वरूप है। इसके साथ ही उन्होंने कुढ़नी उपचुनाव को लेकर कहा कि, हमलोगों ने यह तय किया है कि हमारा एक - एक कार्यकर्त्ता इसको लेकर प्रचार करेगा। इसी कड़ी में आज हमारे पार्टी के नेता वहां मौजूद हैं। इसके बाद भी कल हमारे पार्टी और भी नेता वहां जाएंगे।
इसके आगे उन्होंने कहा कि, कहने को तो कुढ़नी बिहार का एकमात्र विधानसभा इलाका है, लेकिन यहां की लड़ाई जनता और इस देश की अखंडता को चुनौती देने वाले लोग, देश को अलग - अलग बांटने वाले लोग की है। कुढ़नी में यह मालूम चलेगा की जब जनता एकसाथ हो जाती है तो कैसे देश की बड़ी - बड़ी सलतनत हिल जाती है। यह एक नए बिहार और नए भारत की सरकार बन रही है।
जगदानंद ने कहा कि, कुढ़नी विधानसभा चुनाव मोदी सरकार को एक चुनौती है। भाजपा के लोग ने उन्माद फैलाने का काम किया है, जबकि हमलोग गांव के लोग हैं। हमलोग खेत में काम में काम करने वाले लोग के प्रतिनिधि हैं। अब बचे हुए दिनों में हमारी पार्टी कुढ़नी में हर एक मतदाता के घर जाकर उनसे महागठबंधन के लिए वोट मांगेंगे। इसी को लेकर आज हमारा बैठक भी हुआ है।