Bihar News: बालिका गृह से रिहा युवती ने सोशल मीडिया पर लगाई सुरक्षा की गुहार, परिजनों से बताया जान का खतरा Bihar News: बालिका गृह से रिहा युवती ने सोशल मीडिया पर लगाई सुरक्षा की गुहार, परिजनों से बताया जान का खतरा Bihar Budget Session : बिहार में बिजली बिल बकाएदारों के लिए राहत, ऊर्जा मंत्री ने इन चीजों में दी बड़ी छूट Patna Crime News: पटना में बुजुर्ग व्यक्ति की गला रेतकर बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में सनसनी; CCTV फुटेज आया सामने Patna Crime News: पटना में बुजुर्ग व्यक्ति की गला रेतकर बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में सनसनी; CCTV फुटेज आया सामने Bihar News: महोदय...आप हमारे अंगरक्षक हैं, भाजपा विधायक की यह बात सुनकर विधानसभा में जमकर लगे ठहाके, हंसते हुए अध्यक्ष बोले- अंगरक्षक नहीं संरक्षक बोलिए... Bihar teachers : बिहार में शिक्षा सेवकों के लिए बड़ी खुशखबरी, इस काम के लिए मिलेंगे 10-10 हजार रुपये आर्थिक सहायता SUCCESS STORY: कौन है बिहार के गौतम कुमार? बिहार के खाने को दिलाई ग्लोबल पहचान, पीएम मोदी तक पहुंची थाली Padma Shri : हुजूर..आपको तो पद्मश्री मिलनी चाहिए, भाजपा विधायक की बात सुनकर गदगद हो गए स्पीकर, मंद -मंद मुस्कुराने लगे प्रेम कुमार Bihar Land Survey : ''कार्रवाई शब्द बेहद आसान लगता है ...', विधानसभा में बोले विजय कुमार सिन्हा- हम एक्शन नहीं लेते इनाम देते हैं ...
19-Nov-2020 07:04 AM
PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन के साथ मिलकर 70 सीटों पर उम्मीदवार उतारने वाली कांग्रेस का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा। कांग्रेस के 70 में से कुल 19 उम्मीदवार की विधानसभा पहुंच पाए। पार्टी के इस प्रदर्शन को देखते हुए अब इसकी जवाबदेही तय करने की तैयारी शुरू हो गई है। बिहार चुनाव में हार की समीक्षा की मांग अब पार्टी के अंदर तेजी से उठने लगी है। कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में चुनाव के अंदर खराब प्रदर्शन की समीक्षा करने की घोषणा के बाद अब पार्टी के अंदर खाने से ही प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल और प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा को पर मुक्त किए जाने की मांग उठने लगी है।
कांग्रेस के अंदर से ही उठ रही इस आवाज को देखते हुए शक्ति सिंह गोहिल ने अपने इस्तीफे की पेशकश कांग्रेस आलाकमान के सामने कर दी है। पार्टी के सूत्र बता रहे हैं कि गोहिल ने अपने इस्तीफा राष्ट्रीय अध्यक्ष को भेज दिया है। चर्चा यह भी है कि प्रदेश अध्यक्ष श्री मदन मोहन झा ने भी कांग्रेस आलाकमान के सामने पद छोड़ने की पेशकश की है हालांकि अधिकारिक तौर पर किसी ने भी इस बात की अब तक पुष्टि नहीं की है।
फर्स्ट बिहार ने कांग्रेस के अंदर चल रहे इस चर्चा को लेकर प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा से संपर्क करने का प्रयास किया लेकिन उनसे बातचीत नहीं हो सकी। 2 दिन पहले आरजेडी के वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी ने जब राहुल और प्रियंका पर बड़े सवाल खड़े किए थे तब शक्ति सिंह गोहिल ने आरजेडी पर जोरदार पलटवार किया था। लोकसभा चुनाव के अंदर बिहार में कांग्रेस के घटिया प्रदर्शन के बाद भी गोहिल ने अपना इस्तीफा कांग्रेस नेतृत्व को दे दिया था लेकिन बाद में उन्हें पद पर बनाए रखा गया। तब मदन मोहन झा के भी इस्तीफे की चर्चा हुई थी लेकिन वह भी विधानसभा चुनाव तक पद पर बने रहे। अब मौजूदा प्रदर्शन के बाद क्या वाकई कांग्रेस से बिहार को लेकर कोई बदलाव करती है यह देखना दिलचस्प होगा।