BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र
17-Jul-2020 07:34 AM
PATNA : कोरोना संक्रमण के कारण बिगड़ते हालात को देखते हुए भले ही बिहार में लॉकडाउन कर दिया गया हो लेकिन चुनाव आयोग ने विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी तैयारियों को पूरी रफ्तार दे रखी है। आयोग की प्लानिंग इस लिहाज से महत्वपूर्ण है कि अगर कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम होती है तो समय पर विधानसभा के चुनाव कराए जा सकें। कोरोना संकट को देखते हुए आयोग ने कई महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं जिनमें राज्य के अंदर 33000 सहायक मतदान केंद्र बनाए जाने का निर्णय भी शामिल है। बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी की तरफ से सहायक मतदान केंद्र बनाए जाने का प्रस्ताव चुनाव आयोग को भेजा जा चुका है।
निर्वाचन विभाग की तरफ से सभी प्रस्तावित सहायक मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन कराया गया है जिसके बाद प्रस्ताव चुनाव आयोग की सहमति के लिए भेजा गया है। मतदान केंद्रों के साथ सहायक मतदान केंद्र बनाए जाने का प्रस्ताव दिया है जहां एक हजार से अधिक के वोटर हैं। राज्य में अभी 73723 मतदान केंद्र हैं और नए सहायक मतदान केंद्र की स्वीकृति मिलने के बाद इनकी संख्या बढ़कर तकरीबन एक लाख 6 हजार 723 हो जाएगी।
वहीं आयोग की तरफ से निर्वाचित पदाधिकारियों को ट्रेनिंग देने का काम लगातार जारी है। विधानसभा चुनाव को लेकर निर्वाचित पदाधिकारियों के तीसरे चरण का प्रशिक्षण शुरू हो चुका है। मास्टर ट्रेनर ने निर्वाचित पदाधिकारियों और उप निर्वाचन पदाधिकारियों को नामांकन, नामांकन पत्रों की जांच, नामांकन पत्रों की वापसी, मतगणना कार्य सहित अन्य प्रक्रियाओं की पूरी ट्रेनिंग दी है। आज यानी शुक्रवार को सभी निर्वाचित पदाधिकारियों की जांच परीक्षा ली जाएगी। पिछले दिनों हुई ट्रेनिंग के बाद आयोग निवासी पदाधिकारियों की परीक्षा के माध्यम से यह बात पुख्ता करेगा की ट्रेनिंग सही हुई है या नहीं। उधर एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम में चुनाव आयोग ने गुरुवार को 65 साल से ज्यादा उम्र के वोटर्स को पोस्टल बैलट की सुविधा देने से मना कर दिया। आयोग ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि संक्रमण के बावजूद वह 80 साल से ज्यादा उम्र के वोटर्स को ही पोस्टल बैलट की सुविधा दे सकता है।