प्रधानमंत्री आवास योजना: अब घर बनाना और खरीदना हुआ आसान, होम लोन पर ब्याज में मिलेगी भारी छूट प्रधानमंत्री आवास योजना: अब घर बनाना और खरीदना हुआ आसान, होम लोन पर ब्याज में मिलेगी भारी छूट अप्रैल में OTT का महा धमाका! 11 फिल्में और वेब सीरीज एक साथ रिलीज – आपकी Watchlist तैयार है? 100 रुपये की घूस… 49 साल तक चलता रहा केस, आखिर में ऐसा हुआ फैसला कि सब रह गए हैरान जनगणना 2027: लिव-इन कपल भी माने जाएंगे शादीशुदा, बिना दस्तावेज के दर्ज होगी जानकारी जनगणना 2027: लिव-इन कपल भी माने जाएंगे शादीशुदा, बिना दस्तावेज के दर्ज होगी जानकारी Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 39 अफसरों का प्रमोशन...9 अफसर बने विशेष सचिव, पूरी लिस्ट देखें.... बिहार में अपराधियों का तांडव: दिनदहाड़े बालू कारोबारी की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने ओवरटेक कर बरसाईं गोलियां April Bank Holiday 2026: अगले महीने बैंक रहेंगे इतने दिन बंद, List देखकर आप भी चौंक जाएंगे; जानिए तारीखें बिहार में पहली बार IVF तकनीक से साहीवाल बछिया का जन्म, पूसा कृषि विश्वविद्यालय की ऐतिहासिक उपलब्धि
28-Aug-2020 02:56 PM
PATNA: सीएम नीतीश कुमार ने आज भी कई योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया है। शिलान्यास और उदघाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम नीतीश ने कहा कि हमारे काम को याद रखिएगा जनता की जरूरतों और उनको हित को ध्यान में रखते हुए हमने काम किया है। गुमराह करने वालों के झांसे में मत आईएगा। सीएम ने कहा कि मैं जब विधायक सांसद होते हुए अपने क्षेत्र में जाता था तो लोग हमसे सड़क बनवाने की हीं मांग करते थे।
आपने काम करने का मौका दिया तो हमने सड़क बनवा दिया। प्रतिदिन 12 किलोमीटर पैदल चलते थे। केन्द्र में मंत्री बने तब भी सड़क नहीं बनी। मुखिया जी याद कीजिएगा। हम कहते रहे हैं कि पंचायत भी सरकार है। पंचायत भवन को हमने पंचायत सरकार भवन नाम दिया। पंचायत सरकार भवन के निर्माण के लिए मुखिया को हीं राशि आंवटित की जा रही है जैसे स्कूल भवनों के लिए 2006-7 में हमने शिक्षा समितियों के लिए राशि आवंटित की है।
हर पंचायत में उच्च माध्यमिक विद्यालय बनाने का लक्ष्य है। सीएम ने स्वच्छता और शराबबंदी अभियान की भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि पीने के लिए स्वच्छ पानी मिले तो 90 प्रतिशत बीमारियों से लोगों को मुक्ति मिलेगी। ढेरों लोगों को बाहर शौचालय जाने की आदत होती है। घर के शौचालय का प्रयोग करना चाहिए। दारू पीने से रोग फैलने लगा तो महिलाओं की मांग पर शराबबंदी की। इधर उधर हचपच मत कीजिएगा लोगों के हित में काम कर रहे हैं।