Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम Bihar weather : बिहार में ईद के दिन आफत की बारिश, गरज-तड़क और ओले – 4 लोगों की मौत बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला
13-Oct-2020 07:24 PM
PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार से चुनावी सभाओं को संबोधित करने मैदान में निकलेंगे. अपने चुनाव प्रचार अभियान के पहले दिन ही नीतीश कुमार बाहुबली अनंत सिंह को ललकारेंगे. मोकामा विधानसभा क्षेत्र में कल नीतीश की चुनावी सभा होने जा रही है.
जेडीयू की ओर से दी गयी जानकारी के मुताबिक नीतीश कुमार बुधवार को मोकामा में फिजिकल चुनावी रैली को संबोधित करेंगे. कल उनकी चुनावी सभा मोकामा विधानसभा क्षेत्र के घोसवरी प्रखंड कार्यालय मैदान में होनी है. कल दोपहर 3 बजे घोसवरी में उनकी सभा रखी गयी है.
हालांकि बुधवार से चुनाव प्रचार पर निकल रहे नीतीश अपनी पहली जनसभा बांका के अमरपुर विधानसभा क्षेत्र में करेंगे. उसके बाद वे भागलपुर के सुल्तानगंज और मुंगेर के तारापुर विधानसभा क्षेत्रों में जनसभा को संबोधित करेंगे. बुधवार को उनकी आखिरी सभा मोकामा में रखी गयी है जिसके बाद वे वापस पटना लौटेंगे.
चुनाव प्रचार के पहले ही दिन अनंत सिंह के गढ़ में नीतीश कुमार की चुनौती को देखना दिलचस्प होगा. हम आपको बता दें कि बाहुबली अनंत सिंह के खिलाफ जेडीयू ने इस दफे राजीव लोचन नारायण सिंह को उम्मीदवार बनाया है. राजीव लोचन सिंह वैसे तो पेशे से किसान हैं लेकिन क्षेत्र में धार्मिक कार्यों के लिए ज्यादा जाने जाते हैं.
मोकामा सीट पर बिहार भर की निगाहें टिकी होती हैं. इस सीट से अनंत सिंह लगातार चार बार से जीतते आ रहे हैं. पिछले विधानसभा चुनाव में वे निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव जीत कर आये थे. तब लालू और नीतीश ने मिलकर उनका विरोध किया था लेकिन अनंत को परास्त नहीं कर पाये. इस दफे अनंत सिंह को आरजेडी का टिकट मिला है.