Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम Bihar weather : बिहार में ईद के दिन आफत की बारिश, गरज-तड़क और ओले – 4 लोगों की मौत बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला
11-Oct-2020 03:37 PM
PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस पार्टी ने चुनाव प्रबंधन कमिटी का एलान कर दिया है. कांग्रेस ने 6 कमिटियों का किया गठन किया है. कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इलेक्शन मैनेजमेंट और कोर्डिनेशन कमिटी, पब्लिसिटी कमिटी, मीडिया कोर्डिनेशन कमिटी, पब्लिक मीटिंग एंड लॉजिस्टिक कमिटी का एलान किया है.
बिहार चुनाव को देखते हुए कांग्रेस पार्टी ने लीगल कमिटी और ऑफिस मैनेजमेंट कमिटी का भी गठन किया है. रणदीप सिंह सुरजेवाला को इलेक्शन मैनेजमेंट और कोर्डिनेशन कमिटी का अध्यक्ष बनाया गया है. इस कमिटी में कुल 14 सदस्य हैं. सुबोध कुमार को पब्लिसिटी कमिटी का संयोजक बनाया गया है. पवन खेड़ा को मीडिया कोर्डिनेशन कमिटी का अध्यक्ष बनाया गया है. इस कमिटी में कुल 15 नेता शामिल हैं.
कांग्रेस नेता ब्रजेश कुमार मनन को पब्लिक मीटिंग एंड लॉजिस्टिक कमिटी का संयोजक बनाया गया है, जिसमें 13 नेताओं को जगह दी गई है. वरुण चोपड़ा लीगल कमिटी के अध्यक्ष बनाये गए हैं जबकि ऑफिस मैनेजमेंट कमिटी में कुल 10 चेहरों को शामिल किया गया है.


