ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र

Home / news / चुनाव की तैयारी में JDU का सबसे बड़ा डर, विधानसभा सम्मलेन में RCP...

चुनाव की तैयारी में JDU का सबसे बड़ा डर, विधानसभा सम्मलेन में RCP सिंह ने खोल दिया राज

19-Jul-2020 06:56 PM

PATNA : कोरोना संक्रमण के बीच लगातार चुनाव की तैयारी में जुटे जनता दल युनाइटेड का विधानसभा वर्चुअल सम्मेलन जारी है. चार अलग-अलग टीमें हर दिन अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में वर्चुअल सम्मेलन को संबोधित कर रही हैं. जदयू के राज्यसभा सांसद और राष्ट्रीय महासचिव आरसीपी सिंह लगातार चुनावी तैयारी में जुटे हुए हैं. आरसीपी सिंह के अलावा पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह, लोकसभा सांसद ललन सिंह, बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी समेत अन्य नेता वर्चुअल सम्मेलन के जरिए पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को चुनावी मोड के लिए एक्टिवेट कर रहे हैं.




18 जुलाई से शुरू हुए विधानसभा वर्चुअल सम्मेलन का सिलसिला अभी जारी रहेगा. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 7 अगस्त को वर्चुअल रैली के जरिए पार्टी के नेताओं कार्यकर्ताओं समर्थकों और आम लोगों को संबोधित करने वाले हैं. लिहाजा संगठन के मोर्चे पर आरसीपी सिंह लगातार कार्यकर्ताओं और नेताओं को चार्ज कर रहे हैं लेकिन वर्चुअल सम्मेलन के दौरान आरसीपी सिंह ने जेडीयू का सबसे बड़ा डर जाहिर कर दिया है. विधानसभा चुनाव में जनता दल यूनाइटेड का सबसे बड़ा डर जाहिर कर दिया है. विधानसभा चुनाव में जनता दल यूनाइटेड को सबसे ज्यादा चिंता किस बात की सता रही है. यह आरसीपी सिंह खुद बयां कर रहे हैं.


आरसीपी सिंह ने पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को कहा है कि वह सोए पड़े वोटरों को जगाने का काम करें. आरसीपी सिंह हर विधानसभा क्षेत्र के सम्मेलन के दौरान यह कह रहे हैं कि जो वोटर पिछले कुछ अर्से से सरकार या पार्टी को लेकर उदासीन हो गया है. उस तक पहुंचना ही असली चुनौती है. आरसीपी सिंह की मानें तो व्यक्तिगत या फिर किसी अन्य कारणों से कई बार मतदाता एक्टिव नहीं रहता है और अगर ऐसा हुआ तो जेडीयू के लिए यह विधानसभा चुनाव में बड़ी परेशानी का सबब बन सकता है. ऐसे में जेडीयू नेता अपने कार्यकर्ताओं को यह समझा रहे हैं कि स्लीपिंग मोड में चले गए वोटर्स को एप्रोच करें उनके साथ चाय पिए और लगातार संपर्क में रहे ऐसा करने से सुस्त पड़ चुका मतदाता पार्टी के लिए संजीवनी साबित होगा.


दरअसल जनता दल यूनाइटेड की यह चिंता बेवजह नहीं है. आरसीपी सिंह को यह लग रहा है कि पिछले डेढ़ दशक से नीतीश सरकार का सत्ता में बने रहना, उनके समर्थक वोटरों को सपोर्ट कर सकता है. कई बार समर्थन में खड़े होने के बावजूद मतदाताओं को यह लगता है कि उनके पसंदीदा नेता या पार्टी की सरकार बन रही है और ऐसे में वह चुनाव को लेकर उदासीन हो जाते हैं. अब आरसीपी सिंह को यही डर सता रहा है कि कहीं कोरोना संक्रमण के बीच चुनावी माहौल में उनके वोटर सूत्र ना पड़ जाए, लिहाजा अभी से स्लीपिंग मोड में रहने वाले वोटरों को एक्टिव करने का जिम्मा पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को दिया जा रहा है.