BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास
14-Jun-2020 01:36 PM
By Ganesh Samrat
PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव के पहले नेता अब अनलॉक होने लगे हैं। इस बीच नेताओं को अपने क्षेत्र की समस्याएं भी नजर आने लगी हैं। नेताओं को जनता की चिंता सताने लगी है। बिहार में बढ़ते चुनावी फीवर के बीच नेताजी अब एक्टिव मोड में आ गये हैं। हरसिद्धि के आरजेडी विधायक राजेन्द्र कुमार राम अपने इलाके में सड़क बनवाने की मांग को लेकर आमरण अनशन पर बैठ गये हैं।
गायघाट चौक से हरसिद्धि प्रखंड मुख्यालय को जाने वाली जर्जर सड़क के निर्माण की मांग को लेकर पूर्वी चंपारण के हरसिद्धि विधान सभा क्षेत्र के विधायक राजेन्द्र कुमार राम आमरण अनशन पर बैठ गये हैं। विधायक का कहना है कि सरकार जब तक इस मामले में संज्ञान नहीं लेगी वे यहां आमरण अनशन पर डटे रहेंगे। विधायक का कहना है कि वे बार-बार इस मुद्दे को सरकार के सामने उठा चुके हैं लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गयी। सड़क की स्थिति सालों से जर्जर है ।
विधायक का कहना है कि सदन के अंदर से लेकर बाहर तक मैं सालों से सड़क निर्माण के लिए चक्कर लगा रहा हूं पर सरकार की लापरवाही की वजह से प्रखंड मुख्यालय जाने वाली सड़क का निर्माण नहीं हो सका । विधायक का कहना है कि मजबूर होकर मुझे आमरण अनशन पर बैठना पड़ा है। उन्होनें कहा कि मुझे उम्मीद है सरकार संवेदनशीलता का परिचय देते हुए सड़क निर्माण का कदम उठाएगी। उन्होनें कहा कि कम से कम इस सड़क को बरसात के पहले मोटरबुल कर दे तो भी वे अनशन तोड़ देंगे। उन्होनें कहा कि मेरी लड़ाई तब तक जारी रहेगी जब तक निविदा की प्रकिया जारी नहीं की जाती।
विधायक जी की चिंता तो लाजिमी है। क्षेत्र की सड़क की चिंता वे नहीं करेंगे तो आखिर कौन करेगा लेकिन सवाल आखिर ये उठता है कि जब सड़क सालों से जर्जर थी आखिर विधायक जी अब तक कर क्या रहे थे। वे कहते है कि मैं सालों से इसे बनवाने की कोशिश के लिए दौड़ रहा था ये भी ठीक है तो अब आमरण अनशन की क्या जरूरत आ पड़ी अभी भी प्रयास करते रहते। लेकिन अब उन्हें ज्यादा ही चिंता सता रही है क्योंकि अब मौका चुनाव का जो आ गया है। जनता के दरबार में पेशी होगी तो आखिर क्या जवाब देंगे सो विधायक जी अगर आमरण अनशन नहीं करें तो आखिर करें भी क्या ?