ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics : नीतीश कुमार के इस्तीफे पर भावुक हुए विप के सभापति, बोले— यह टीस कभी नहीं जाएगी, चहरे से कोई नहीं बिहार के CM को पढ़ सकता बिहार में तस्करी का नया ट्रेंड: ‘हाइड्रो केमिकल’ के नाम पर कुरियर से मंगाई गई 16 लाख की शराब बरामद BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च

Home / news / चुनाव कराए बगैर अगले 5 साल के लिए नीतीश को बनाएं मुख्यमंत्री, पटना...

चुनाव कराए बगैर अगले 5 साल के लिए नीतीश को बनाएं मुख्यमंत्री, पटना के युवाओं ने चुनाव आयोग से की अजीबोगरीब मांग

29-Jun-2020 12:01 PM

By ASMIT

PATNA : कोरोना संक्रमण को देखते हुए अगर बिना एग्जाम के छात्रों को प्रमोट किया जा सकता है तो फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को क्यों नहीं. जी हां कुछ ऐसी ही मांग लेकर आज पटना के युवाओं ने चुनाव आयोग को एक ज्ञापन सौंपा है. दरअसल चुनाव आयोग पहुंचे इन युवाओं का संबंध किसी राजनीतिक दल से नहीं है, लेकिन उन्होंने विधानसभा चुनाव को स्थगित करने की मांग करते हुए नीतीश सरकार को प्रमोट करने की मांग रखी है.

इन युवाओं ने राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा है, जिसमें स्पष्ट तौर पर लिखा गया है कि जब सीबीएसई ओर आईसीएसई बोर्ड की परीक्षाओं को पूरा कराए बगैर छात्रों को प्रमोट किया जा सकता है तो क्यों ना नीतीश कुमार को अगले 5 साल के लिए प्रमोट करते हुए मुख्यमंत्री बना दिया जाए. इन युवाओं ने अपनी इस मांग के पीछे नीतीश कुमार के शासनकाल में पिछले 15 सालों के अंदर किए गए काम को आधार बताया है.

युवाओं का कहना है कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए विधानसभा चुनाव स्थगित कराए जाने चाहिए. उनका कहना है कि अगर कोरोना संक्रमण के कारण स्कूल कॉलेज बंद है परीक्षाएं नहीं ली जा रही हैं तो ऐसे में मतदाताओं को चुनाव में शामिल होने के लिए बाध्य क्यों किया जाए.