ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar school : बिहार के स्कूलों में अब हर सुबह राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से होगी शुरुआत – जानें नए निर्देश और नियम बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार

Home / news / चुनाव ड्यूटी पर जा रहे पुलिस जवानों की बस पलटी, 20 से ज्यादा...

चुनाव ड्यूटी पर जा रहे पुलिस जवानों की बस पलटी, 20 से ज्यादा घायल

16-May-2024 09:30 AM

By First Bihar

MUZAFFARPUR : बिहार के मुजफ्फरपुर में एक बार फिर पुलिस जवान से भरी बस गड्ढे में पलट गई। इस घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। सूचना के बाद पहुंची सकरा थाने की पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से सभी घायल जवानों को सकरा रेफरल अस्पताल में रेफर किया गया है। जहां इनका इलाज चल रहा है। गड्ढे में पलटी पुलिस जवान से भरी बस में सवार महिला जवान भी घायल हुई है। 


दरअसल, लोकसभा चुनाव को लेकर मुजफ्फरपुर के पांचवें चरण के चुनाव में ड्यूटी करने के लिए पुलिस जवान से भरी बस समस्तीपुर से मुजफ्फरपुर आ रही थी। तभी सकरा थाना क्षेत्र के एनएच 28 के शुजालपुर के निकट बस अनियंत्रित हो गड्ढे में पलटी गई। जिस में बस मे बैठे करीब 20 जवान घायल हो गए और इस घटना में महिला जवान भी घायल हो गई है। 


बताया जा रहा है कि, दुर्घटनाग्रस्त बस में 40 से अधिक पुलिस के जवान सवार थे। सभी घायल जवानों को स्थानीय स्तर पर सकरा रेफरल अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है। फिलहाल सकरा थाना पुलिस घायलों को इलाज कराने में जुटी हुई है। इससे पहले दोपहर में भी सकरा के शुजालपुर में असम पुलिस की बस दुर्घटना हुई थी। 


उधर,  घायल जवानों ने बताया कि रात के करीब 9:00 बजे मुजफ्फरपुर चुनाव ड्यूटी के लिए समस्तीपुर से एक निजी बस से मुजफ्फरपुर के लिए चली।  इसी बीच सकरा थाना क्षेत्र के सुजानपुर में बस पलट गई और करीब 20 लोग घायल हो गए हैं। बस में 40 से ऊपर जवान सवार थे। महज कुछ ही घंटो के अंदरदो हादसे से इलाके में हडकंप मच गया है।