ब्रेकिंग न्यूज़

चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बची IPL 2026 : आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले CSK को बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर हुए 'थाला' मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब Sunset Points in India: भारत में कहां दिखता है सबसे जादुई सनसेट? ये 5 जगहें बना देंगी आपकी शाम यादगार बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामद बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामद RBI new rule 2026 : अब सिर्फ OTP नहीं चलेगा! 1 अप्रैल से बदलने वाला है डिजिटल पेमेंट का पूरा सिस्टम; RBI का बड़ा फैसला इंडिगो की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, हवा में विमान का इंजन खराब होने से मचा हड़कंप इंडिगो की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, हवा में विमान का इंजन खराब होने से मचा हड़कंप

Home / news / चुनावी ड्यूटी में आए असम राइफल्स के तीन जवान गंगा नदी में डूबे,...

चुनावी ड्यूटी में आए असम राइफल्स के तीन जवान गंगा नदी में डूबे, 2 को ग्रामीणों ने बचाया; एक की तलाश जारी

15-May-2024 11:19 AM

By First Bihar

SAMSTIPUR : बिहार के समस्तीपुर से एक दिलदहलाने वाली खबर निकल कर सामने आ रही है। जहां  गंगा नदी में स्नान के दौरान असम राइफल्स के तीन जवान डूब गए। जिसमें से दो को लोगों ने बचा लिया गया जबकि तीसरे की तलाश अभी भी जारी है। इनकी तलाश स्थानीय गोताखोर सहित एसडीआरएफ की टीम कर रही है। लापता जवान की पहचान मिंटू राय के रूप में की गई है। लोगों का अनुमान है कि जवान पानी की लहर में बहकर पटना के इलाके में चला गया होगा क्योंकि नदी के दूसरी तरफ पटना जिला है। 


बताया जा रहा है कि, चुनाव ड्यूटी के लिए आए हुए असम राइफल के तीन जवान मोहनपुर कैंप से निकलकर गंगा नदी में स्नान करने निकले थे। स्नान करने के दौरान तीनों गहरे पानी में जाकर डूबने लगे। जवानों को पानी में डूबते देख स्थानीय लोगों ने पानी में कूदकर दो जवानों को बाहर निकाल लिया था।जबकि, मिंटू का कुछ पता नहीं चल सका क्योंकि पानी का बहाव काफी तेज था इसलिए उनका पता लगा पाना थोड़ा मुश्किल था। 


जानकारी के अनुसार, मिंटू के साथ गए दोनों असम राइफल्स के जवानों के अनुसार जौनपुर स्थित कैंप से तीनों पैदल ही 10 किलोमीटर दूर दियारा क्षेत्र में गंगा नदी में नहाने के लिए निकले थे। कुछ दूर ट्रैक्टर और कुछ दूर पैदल चलने के बाद नदी में स्नान करने के लिए पहुंचे। इसी दौरान वे लोग डूबने लगे तो वहां मौजूद स्थानीय लोगों ने उन्हें तो बचा लिया लेकिन एक जवान डूब गया। 


वहीं, घटना की सुचना मिलने के बाद पटोरी एसडीओ सहित स्थानीय थाने की पुलिस ने एसडीआरएफ को इसकी सूचना दी। इसके बाद एसडीआरएफ की टीम डूबे जवान की तलाश में लगी रही। बावजूद उसका पता नहीं चल सका अब आज फिर से तलाश जारी है। इस संबंध में मोहनपुर थाना के अपर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार शर्मा ने बताया कि सुबह से ही एक बार फिर से लापता जवान की तलाश में एसडीआरएफ की टीम जुटी हुई है। हम लोग भी अपने स्तर से प्रयास में लगे हुए हैं।