घर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को मारी गोली, सिर के आर-पार हुई बुलेट; हालत नाजुक बिहार के तीन लापरवाह थानेदार पर गिरी गाज, एसपी ने ले लिया बड़ा एक्शन; पुलिस महकमे में मचा हड़कंप Bihar News : पटना में अब घर बैठे मिलेगी जिंदा मछली! 10 जगहों पर खुलेंगे मॉडर्न फिश आउटलेट, देखें पूरी लिस्ट Amazon Parcel Scam : Amazon पार्सल में शराब का खेल! मछली दाना के नाम पर 314 लीटर तस्करी का खुलासा; पढ़िए पूरी खबर Bihar Accident : शराब लदी कार का कहर! दुकान खोल रहे बुजुर्ग को रौंदा, मौत के बाद ग्रामीणों ने किया सड़क जाम Bihar crime news : बिहार में खौफनाक वारदात! सरेराह दो राहगीरों को मारी 5 गोली, खून से लथपथ सड़क, दहशत में लोग Matric Result 2026: आज खत्म होने वाला है इंतजार : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 इस समय जारी होगा; जल्दी देखें अपना रिजल्ट Bihar News : आज नहीं देंगे इस्तीफा! आखिरी समय में बदला प्लान, क्या 30 मार्च से पहले फैसला लेंगे नितिन नवीन? Bihar Police : बिहार पुलिस में बड़ा बदलाव! अब मिनटों में मिलेगा प्रमोशन और पैसा, खत्म होगी फाइलों की देरी Bihar News : युद्ध का खतरा बढ़ा तो बिहार सरकार एक्शन में! राशन-गैस से लेकर प्रवासियों तक सब पर बनी खास टीम, यह IAS अधिकारी होंगे हेड
03-Jun-2024 09:36 AM
By First Bihar
PATNA : लोकसभा चुनाव का मतदान खत्म होने के साथ ही जनता की जेब थोड़ी ढीली होने वाली है। इसकी वजह यह है कि अमूल ने रविवार को थैली वाले दूध की कीमतों में लगभग 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की घोषणा की है। नई कीमतें 3 जून से देशभर के सभी बाजारों में लागू होंगी। इसके बाद अब ग्राहक को पहले से अधिक पैसे देने होंगे।
दरअसल, अमूल ने रविवार को थैली वाले दूध की कीमतों में लगभग 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की घोषणा की है। रविवार देर रात मीडिया को दिए गए बयान में कहा गया है कि नई कीमतें 3 जून से देशभर के सभी बाजारों में लागू होंगी। अमूल ब्रांड नाम से दूध और दूध उत्पादों के आपूर्तिकर्ता गुजरात सहकारी दूध विपणन संघ (जीसीएमएमएफ) ने अपने बयान में कहा कि 2 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि का मतलब एमआरपी में 3 से 4 फीसदी की बढ़ोतरी है।
जीसीएमएमएफ की ओर से साझा की गई जानकारी के अनुसार, अमूल गोल्ड, अमूल ताजा और अमूल शक्ति के पाउचों की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है। कीमतों में ताजा बढ़ोतरी के साथ, 500 मिली अमूल भैंस दूध, 500 मिली अमूल गोल्ड दूध और 500 मिली अमूल शक्ति दूध की कीमतें क्रमशः 36 रुपये, 33 रुपये और 30 रुपये हो गई हैं।
वहीं, बढ़ी कीमतों को लेकर अमूल का कहना है कि दूध की कीमतों में यह बढ़ोतरी औसत खाद्य महंगाई दर से काफी कम है। गौरतलब है कि अमूल ने फरवरी 2023 से ताजा पाउच दूध की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं की थी। जीसीएमएमएफ का कहना है कि दूध की ढुलाई और उत्पादन की कुल लागत में बढ़ोतरी के कारण कीमतें बढ़ाई जा रही हैं। नई कीमतें 3 जून से देश भर के सभी बाजारों में प्रभावी होंगी।
उधर,बीते एक वर्षों के दौरान अमूल के सदस्य संघों ने भी किसानों के भुगतान मूल्य में लगभग 6 से 8 फीसदी की बढ़ोतरी की है। नीति के तहत अमूल दूध और दूध उत्पादों के लिए उपभोक्ताओं की ओर से भुगतान किए गए हर रुपये का लगभग 80 पैसे दूध उत्पादकों को देता है। ऐसे में कीमतें बढ़ाने से दूध उत्पादकों को दूध की कीमतें बनाए रखने में मदद मिलेगी। इससे पशुपालकों को अधिक दूध उत्पादन के लिए प्रोत्साहित करने में भी मदद मिलेगी।