ब्रेकिंग न्यूज़

Chaiti Chhath 2026 : चैती छठ के समापन पर मातम: पटना समेत कई जिलों में डूबने से मौतें, अर्घ्य के बीच हादसे आवाज़ उठाई तो बरसी लाठियां! बिहार के इस जिले में छेड़खानी के विरोध पर हिंसा, लोग सहमे Railway News : रेलवे कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! राम नवमी से पहले सरकार का बड़ा फैसला; जानें फायदे Patna News : रामनवमी पर पटना लॉक! महावीर मंदिर जाने से पहले जरूर पढ़ लें ये ट्रैफिक अपडेट; जानें नया रूट प्लान Bihar News : आधार बनवाना हुआ मुश्किल! UIDAI के फैसले से छात्रों की बढ़ी परेशानी, जानिए क्या है नया अपडेट Bihar Politics : जेडीयू में बगावत! सांसद गिरधारी यादव की सदस्यता पर संकट, अपनी ही पार्टी ने उठाई अयोग्यता की मांग BIHAR NEWS : मोकामा में बवाल! आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर हमला, दारोगा लहूलुहान Bihar News : घर बनाने से पहले पढ़ लें ये खबर! बिहार में बदल गए निर्माण के नियम, सरकार ने जारी किया नया आदेश; यह सुविधाएं भी होगी ऑनलाइन BIHAR NEWS : राजस्व अधिकारियों को अल्टीमेटम, आज काम पर नहीं लौटे तो जाएगी नौकरी; सरकार बोली- अब नहीं चलेगी हड़ताल Indian Railway : अब टिकट कैंसिल किया तो पैसा गया! रेलवे के नए नियम से इन लोगों पर कड़ी चोट; जानिए रिफंड लेने के लिए क्या करना होगा

Home / news / Jharkhand Election 2024 : चुनाव आयोग से BJP को लगा झटका, विवादित वीडियो...

Jharkhand Election 2024 : चुनाव आयोग से BJP को लगा झटका, विवादित वीडियो हटाने का आदेश

18-Nov-2024 09:52 AM

By First Bihar

PATNA : देश की सत्ता पर काबिज राजनितिक पार्टी बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। चुनाव आयोग ने बीजेपी को सोशल मीडिया से विवादित कंटेंट हटाने का आदेश दिया है। चुनाव आयोग द्वारा झारखंड के सीईओ को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि यह वीडियो पोस्ट सांप्रदायिक और दिग्भ्रमित करने वाला है। इससे पहले झामुमो और कांग्रेस इस मामले की शिकायत लेकर चुनाव आयोग पहुंचा था। 


जानकारी के अनुसार चुनाव आयोग ने BJP द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर किये गये पोस्ट के मामले में सीईओ को कार्रवाई करने का आदेश दिया है. साथ ही सोशल मीडिया पर किये गये पोस्ट को तत्काल हटाने का आदेश दिया है। झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस द्वारा “बीजेपी फॉर झारखंड “पर किये गये पोस्ट के संबंध में की गयी शिकायत पर आयोग ने यह निर्देश दिया है। 


बताया जा रहा है कि चुनाव आयोग द्वारा झारखंड के सीइओ को भेजे गये पत्र में कहा गया है कि कांग्रस और झारखंड मुक्ति मोर्चा ने सोशल मीडिया एक्स और बीजेपी स्टेट यूनिट के फेसबुक पर किये गये पोस्ट के सिलसिले में शिकायत की है। इसमें कहा गया कि यह वीडियो पोस्ट सांप्रदायिक और दिग्भ्रमित करनेवाला है। यह आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन है। 


आयोग ने अपने पत्र में कहा है कि पहली नजर में यह आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन है। इसलिए इस मामले में तत्काल नियमानुसार कार्रवाई करने का आदेश दिया जाता है. इसके बाद संबंधित पक्ष को तत्काल प्रभाव से सोशल मीडिया प्लेटफार्म से पोस्ट को हटाने का निर्देश दिया जाता है। चुनाव आयोग ने सोशल मीडिया पर किये गये पोस्ट को गंभीरता से लेते हुए सीईओ को यह निर्देश दिया है कि वह इस पोस्ट के मामले में भाजपा को नोटिस जारी करें। इससे पहले जेएमएम ने मुख्य चुनाव आयुक्त को पत्र लिख कर भाजपा के खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाया। 


इधर, बीजेपी के एक प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग से बरहेट के भाजपा प्रत्याशी गमेलियल हेंब्रम को सुरक्षा प्रदान करने की मांग की। भाजपा नेता सुधीर श्रीवास्तव ने कहा कि झामुमो के कार्यकर्ता गमेलियल हेंब्रम व उनके परिवार को डरा-धमका रहे हैं।  इनकी जान को खतरा है। इस सीट से हेमंत खुद चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसे में प्रशासन व झामुमो कार्यकर्ता मिल कर षड्यंत्र कर सकते हैं।