Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी
05-Apr-2024 02:00 PM
By First Bihar
DARBHANGA : बिहार के दरभंगा से एक दिलदहलाने वाली खबर निकल कर सामने आ रही है। यहां सुपौल बाजार स्थित हाट गाछी के सहनी टोला में चूल्हे से उड़ी चिंगारी से घर में लगी आग में दो मासूम भाई जिंदा जल गए। जबकि इस घटना में इन बच्चों की मां भी बुरी तरह से घायल हो गई। इसका इलाज डीएमसीएच में चल रहा है। इस घटना के बाद परिजनों में मातम व्याप्त है।
वही, इस घटना को लेकर प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रात करीब 10 बजे खाना बनाकर पूरा परिवार सो गया था। पड़ोस में बारात का इंतजार हो रहा था। तभी अशोक के घर में आग धधकती दिखाई दी। लोग जबतक आग पर काबू पाते तब तक दोनों बच्चे व उसकी मां बुरी तरह झुलस चुकी थी। हालांकि, काफी मशक्कत के बाद तीनों को घर से बाहर निकाला गया। इसके बाद एक बच्चा अंकुश की मौत मौके पर ही हो गई, जबकि एक अन्य बच्चे अंकित ने इलाज के दौरान अस्पताल में दमतोड़ दिया।
इसके साथ ही इस हादसे के बाद शादी रोक दी गई। एसडीओ उमेश कुमार भारती ने बताया कि पीड़ित परिवार को पॉलीथिन के साथ 12 हजार रुपए का चेक उपलब्ध करा दिया गया है। दोनों मृतकों के पिता को अनुग्रह अनुदान राशि के चार-चार लाख रुपए का चेक भी उपलब्ध कराया गया है। इस घटना की खबर पूरे इलाके में जंगल की आग की तरह फैल गई। लोगों को जहां भी इसकी जानकारी मिली, सीधे मृतक के घर पहुंचने लगे। घटनास्थल पर परिजनों की चीख-पुकार से सभी की आंखों से आंसू टपक रहे थे। इस घटना ने अशोक सहनी के परिवार पर कहर ढा दिया है। मृतक की फुआ सीता देवी, अमला देवी एवं गीता देवी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।