वाह रे सिस्टम! 65 हजार लेकर दिव्यांग को बना दिया गार्ड, नगर निगम में खुलेआम चलता रहा खेल BIHAR NEWS : “मंत्री बने ‘भोलेनाथ’! सुरेंद्र मेहता की तस्वीर ने उठाए बड़े सवाल, विकास या दिखावा?” Bihar accident news : मेला देखकर लौट रहे थे 4 दोस्त… रास्ते में हुआ ऐसा हादसा कि 3 की मौत और 1 अब भी लापता BIHAR NEWS : CM कुर्सी पर फसाद! 'निशांत' ने बहुत लोगों को कर दिया 'अशांत', JDU के ऐलान से राजनीति में भूचाल, BJP के लिए संकट Bihar school : सरकारी स्कूलों में डिजिटल क्रांति! AI से बदलेगी बच्चों की पढ़ाई, 8वीं से 12वीं तक बच्चों को मिलेगी यह सुविधाएं Bihar News : बिहार सिविल कोर्ट चपरासी भर्ती की परीक्षा रद्द, 4 साल बाद हुआ एग्जाम अब फिर अटका! जानें अब कब होगी नई परीक्षा Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट
05-Feb-2024 01:26 PM
By First Bihar
PATNA: जमीन घोटाले में अरेस्ट झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन ने चंपई सोरेन सरकार के फ्लोर टेस्ट के दौरान विधानसभा में बड़ा एलान कर दिया। कोर्ट की इजाजत पर ईडी की कस्टडी में विधानसभा पहुंचे पूर्व सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि अगर उनके ऊपर लगे घोटाले के आरोप साबित हो गए तो वे न सिर्फ राजनीति से संन्यास ले लेंगे बल्कि झारखंड को भी छोड़कर चले जाएंगे।
दरअसल, झारखंड में हुए लैंड स्कैम मामले में मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर रही ईडी ने लंबी पूछताछ के बाद बीते 31 जनवरी की रात गिरफ्तार कर लिया था। इससे पहले हेमंत सोरेन ईडी की कस्टडी में राजभवन पहुंचे थे और अपना इस्तीफा राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को सौंप दिया था। सरकार गिरने के बाद जेएमएम नेता चंपई सोरेन को विधायक दल का नेता चुना गया और सियासी ड्रामें के बाद आखिरकार उन्होंने झारखंड के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली।
शपथ ग्रहण के पांच दिन बाद यानी आज चंपई सोरेन ने विधानसभा में विश्वास मत के लिए प्रस्ताव पेश किया है। चंपई सरकार के प्रस्ताव पर सदन में वाद-विवाद चल रहा है। कोर्ट से आदेश मिलने के बाद हेमंत सोरेन भी फ्लोर टेस्ट में शामिल होने के लिए विधान सभा में मौजूद है। सदन में बोलते हुए हेमंत सोरेन ने कहा कि कहा कि 31 जनवरी की काली रात, काला अध्याय देश के लोकतंत्र में नए तरीके से जुड़ा है। मेरे संज्ञान में नहीं है कि पहले किसी मुख्यमंत्री की ऐसी गिरफ्तारी हुई हो। मुझे लगता है कि इसमें राजभवन भी शामिल है।
हेमंत सोरेन ने कहा कि बड़े ही सुनियोजित तरीके से, लंबे समय से 2022 से 31 तारीख को हुए अंजाम की पटकथा लिखी जा रही थी। मैं आंसू नहीं बहाऊंगा। आंसू वक्त के लिए रखूंगा साबित करें कि वो जमीन मेरे नाम पर है। अगर मुझपर घोटाले साबित हुए तो राजनीति छोड़ दूंगा। राजनीति से संन्यास ही नहीं, झारखंड छोड़ दूंगा। मुझे जेल के सलाखों के पीछे बांध कर ये अपने मंसूबों में नहीं कामयाब हो पाएंगे. ईडी, सीबीआई, इनकम टैक्स जिन्हें देश की संवेदनशील व्यवस्थाएं हैं। देश का 12 लाख करोड़ लेकर जाने वाले का इन्होंने बाल भी बांका नहीं किया।