Bihar Teacher news : बिहार में शिक्षक बनना अब आसान नहीं! 100 अंकों की मेरिट और इंटरव्यू के बाद ही मिलेगी नौकरी; जानिए पूरी चयन प्रक्रिया BIHAR NEWS : बिहार की 1 करोड़ जीविका दीदियों को मिलेगा बीमा कवरेज! सिर्फ ₹20–₹436 में 4 लाख तक का फायदा बिहार में बड़ा फैसला! सरकार ने इन अफसर और कर्मचारियों के ट्रांसफर पर लगा दी रोक, अब 2027 तक नहीं होगा तबादला; जानें पूरा अपडेट BIHAR NEWS : पटना समेत बिहार में बुधवार को तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, हवा की रफ्तार 60 किमी/घंटा तक वंदे भारत पर पत्थर मारने वाले की ट्रेन में लगे CCTV फुटेज से हुई पहचान, गिरफ्तारी के बाद नालंदा के अजय को भेजा गया फुलवारी जेल वैशाली में साली से शादी की जिद्द पर मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा IIT बिहटा और फाउंडेशन एकेडमी विवाद, CBSE ने तत्काल प्रभाव से स्कूल की मान्यता रद्द किया...जारी हुआ आदेश प्रेमिका से बियाह नहीं होने पर प्रेमी बन गया शोले का वीरू, मोबाइल टावर पर चढ़कर बसंती से शादी की करने लगा जिद्द गर्ल फ्रेंड को बाइक सिखाना पड़ गया महंगा: 70 के स्पीड में प्रेमिका ने ट्रक को ठोका, बाल-बाल बची दोनों की जान मुजफ्फरपुर से लापता बंगाल का मजदूर 6 साल बाद पुणे में मिला, पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थी
12-Jan-2022 07:00 PM
DESK: वैसे तो खिचड़ी खाना सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है लेकिन एक इंसान के लिए खिचड़ी बेहद नुकसानदेह साबित हो गया। खिचड़ी ने उसे जेल पहुंचा दिया है। पुलिस कह रही है कि अब हम उसे गरम खाना परोस रहे हैं।
चोरी करने घुसा लेकिन बनाने लगा खिचड़ी
वाकया असम का है. असम की राजधानी गुवाहाटी में एक चोर चोरी करने के मकसद से घर में घुसा. लेकिन घर में घुसने के बाद उसे भूख सताने लगी. इसी फेरे में वह पकड़ा भी गया. चोर की चोरी और खिचड़ी बनाने की कहानी को असम पुलिस ने अपने ट्वीटर हैंडल से शेयर भी किया है. असम पुलिस ने लिखा है-खाना चुराने वाले चोर का अनोखा मामला. खिचड़ी खाने के बहुत सारे फायदे हैं. लेकिन चोरी के दौरान खिचडी पकाने से आपको काफी नुकसान भी हो सकता है. गुवाहाटी पुलिस ने कहा है कि हमने चोर को गिरफ्तार कर लिया है औऱ अब उसे गर्म खाना परोसा जा रहा है.
खाली घर में घुसा था चोर
ये मामला गुवाहाटी के हेंगराबाड़ी इलाके का है. इस घर के मालिक कहीं बाहर गये हुए थे औऱ घर में ताला लगा था. घर में किसी के नहीं होने की भनक मिली तो चोर घुस गया. पहले तो उसने सामानों को समेटा. फिर उसे भूख लगी. चोर ने घर खाली देख वहां खिचड़ी बनाना शुरू कर दिया. खाली घर के किचेन से जब आवाजें आनी शुरू हुई तो पड़ोस में रहने वाले चौकन्ना हुए. उन्हें पता था कि घर के मालिक बाहर गये हुए हैं. लिहाजा पड़ोसी घर में घुसे, वहां चोर खिचड़ी बनाता हुआ पाया गया. लोगों ने उसे जमकर धोया औऱ फिर पुलिस के हवाले कर दिया.