ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : आधार बनवाना हुआ मुश्किल! UIDAI के फैसले से छात्रों की बढ़ी परेशानी, जानिए क्या है नया अपडेट Bihar Politics : जेडीयू में बगावत! सांसद गिरधारी यादव की सदस्यता पर संकट, अपनी ही पार्टी ने उठाई अयोग्यता की मांग BIHAR NEWS : मोकामा में बवाल! आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर हमला, दारोगा लहूलुहान Bihar News : घर बनाने से पहले पढ़ लें ये खबर! बिहार में बदल गए निर्माण के नियम, सरकार ने जारी किया नया आदेश; यह सुविधाएं भी होगी ऑनलाइन BIHAR NEWS : राजस्व अधिकारियों को अल्टीमेटम, आज काम पर नहीं लौटे तो जाएगी नौकरी; सरकार बोली- अब नहीं चलेगी हड़ताल Indian Railway : अब टिकट कैंसिल किया तो पैसा गया! रेलवे के नए नियम से इन लोगों पर कड़ी चोट; जानिए रिफंड लेने के लिए क्या करना होगा LPG उपभोक्ताओं को बड़ा झटका: अब गैस सिलेंडर बुकिंग के बीच बढ़ा इंतजार, सरकार ने लागू किए नए नियम BIHAR NEWS : बख्तियारपुर-ताजपुर फोरलेन का काउंटडाउन शुरू! इस दिन से दौड़ेंगी गाड़ियां, 65% काम पूरा Bihar News : अब छुट्टी में भी होगी रजिस्ट्री! बिहार में 26, 29 और 31 मार्च को खुलेंगे रजिस्ट्रेशन ऑफिस, लोगों को बड़ा फायदा बिहार से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की तैयारी पूरी: पटना और गया से कई देशों के लिए विमान सेवा जल्द

Home / news / Bihar CHO Exam: CHO परीक्षा में धांधली के लिए करोड़ों की हुई थी...

Bihar CHO Exam: CHO परीक्षा में धांधली के लिए करोड़ों की हुई थी डील, 1 दर्जन सेंटर किए गए थे मैनेज

05-Dec-2024 08:50 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार CHO परीक्षा में धांधली को लेकर इओयू के सामने बड़े-बड़े खुलासे हो रहे हैं। जांच में अब बहाली परीक्षा में सेटिंग की परतें धीरे-धीरे खुलने लगी है। इस परीक्षा में धांधली कराने के लिए परीक्षा का संचालन करने वाली कंपनी ने करोड़ों में डील की थी। सॉल्वर गैंग ने कंपनी को ठेकेदारों को सेट करके 1 दर्जन एग्जाम सेंटरों को मैनेज किया था। 


सॉल्वर गिरोह ने परीक्षा का संचालन करने वाली कंपनी वी शाइन टेक प्राइवेट लिमिटेड के ठेकेदारों से करोड़ों की डील की थी और एक दर्जन एग्जाम सेंटर को मैनेज किया था। इओयू की जांच में यह बातें सामने आयी है। इओयू के द्वारा दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, सभी 12 एग्जाम सेंटर पर सॉल्वर गिरोह की सेटिंग थी। इओयू ने छापेमारी करके जिन परीक्षा केंद्रों के मालिक, सेंटर सुपरिटेंडेंट और आइटी मैनेजर आदि को गिरफ्तार किया था वो अब पूछताछ में बड़े-बड़े खुलासे कर रहे हैं। 


दरअसल, आरोपितों ने पूछताछ में बताया है कि परीक्षा में धांधली की साजिश पटना के अगमकुआं थाना क्षेत्र के भगवत नगर के शांति मार्केट में एक किराये के फ्लैट में रची गयी थी। अयोध्या इंफोसोल नाम के सेंटर पर भी साजिश रची गयी थी। इसमें कई लोगों की भूमिका थी। जिनके नाम बताए गए हैं। पुलिस ने छापेमारी करके भागवत नगर के उस फ्लैट से 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। यहां से कई उपकरण और दस्तावेज आदि मिले हैं। 


इधर, इओयू ने सभी 12 एग्जाम सेंटर को सील कर दिया है और जांच जारी है। जांच में पाया है कि सभी परीक्षा केंद्रों पर नकल के लिए इंटरनेट की अलग लीज लाइन का इंतजाम हुआ था। तकनीक के जरिए चुनिंदा अभ्यर्थियों के कंप्यूटरों पर नकल करवायी जा रही थी और प्रश्नों को सॉल्व किया जा रहा था। गिरफ्तार आरोपितों में बड़ी संख्या में नालंदा गिरोह से जुड़े लोग हैं।