Bihar Politics : जेडीयू में बगावत! सांसद गिरधारी यादव की सदस्यता पर संकट, अपनी ही पार्टी ने उठाई अयोग्यता की मांग BIHAR NEWS : मोकामा में बवाल! आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर हमला, दारोगा लहूलुहान Bihar News : घर बनाने से पहले पढ़ लें ये खबर! बिहार में बदल गए निर्माण के नियम, सरकार ने जारी किया नया आदेश; यह सुविधाएं भी होगी ऑनलाइन BIHAR NEWS : राजस्व अधिकारियों को अल्टीमेटम, आज काम पर नहीं लौटे तो जाएगी नौकरी; सरकार बोली- अब नहीं चलेगी हड़ताल Indian Railway : अब टिकट कैंसिल किया तो पैसा गया! रेलवे के नए नियम से इन लोगों पर कड़ी चोट; जानिए रिफंड लेने के लिए क्या करना होगा LPG उपभोक्ताओं को बड़ा झटका: अब गैस सिलेंडर बुकिंग के बीच बढ़ा इंतजार, सरकार ने लागू किए नए नियम BIHAR NEWS : बख्तियारपुर-ताजपुर फोरलेन का काउंटडाउन शुरू! इस दिन से दौड़ेंगी गाड़ियां, 65% काम पूरा Bihar News : अब छुट्टी में भी होगी रजिस्ट्री! बिहार में 26, 29 और 31 मार्च को खुलेंगे रजिस्ट्रेशन ऑफिस, लोगों को बड़ा फायदा बिहार से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की तैयारी पूरी: पटना और गया से कई देशों के लिए विमान सेवा जल्द Bihar news : बिहार के इस जिले में सुबह -सुबह पुलिस एनकाउंटर! फायरिंग के बाद दो बदमाश ढेर, पैर में गोली लगते ही दबोचे गए
12-Dec-2024 07:53 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार राज्य स्वास्थ्य समिति के कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (CHO) पद की बहाली परीक्षा में फर्जीवाड़े और गड़बड़ी मामले में EOU की टीम ने छापेमारी की। इस छापेमारी में EOU ने परीक्षा माफिया और सरगना रवि भूषण समेत उसके चार रिश्तेदारों को उठाया है। हालांकि इस मामले में इओयू की तरफ से इसकी पुष्टि नहीं की गई है। यह छापेमारी बख्तियारपुर में की गई है।
जानकारी के मुताबिक इओयू की टीम बुधवार की देर रात बख्तियारपुर में छापेमारी की। इस छापेमारी में EOU ने सरगना रवि भूषण सहित चार लोगों को अरेस्ट किया गया। इसके बाद अब इनलोगों से पूछताछ की जा रही है। दरअसल CHO पद में 4500 रिक्त पदों के लिए 1 और 2 दिसंबर को ऑनलाइन परीक्षा होने वाली थी। 1 दिसंबर को परीक्षा हुई। इसी दौरान EOU को परीक्षा में फर्जीवाड़े और जालसाजी की सूचना मिली।
जिसके बाद EOU ने न्यू बापास से लेकर पटना सिटी और दानापुर समेत 12 सेंटरों पर छापेमारी कर 37 को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल इस मामले में EOU बड़े फरार माफियाओं को पकड़ने में जुटी है। इससे पहले 1 दिसंबर और 2 दिसंबर, 2024 को आयोजित होने वाली इस परीक्षा में नकल और अन्य गड़बड़ी की शिकायत मिली थी।
इधर, परीक्षा में गड़बड़ी की सूचना के बाद पटना पुलिस ने रामकृष्णानगर समेत 12 परीक्षा केंद्रों पर छापा मारा था। इस दौरान 12 से ज़्यादा लोगों को हिरासत में लिया गया था और दो परीक्षा केंद्रों को सील कर दिया गया था। वहीं बाद में ईओयू ने सभी 12 परीक्षा केंद्रों को सील कर दिया था। बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने भी छापेमारी की थी और 35 संदिग्धों को हिरासत में लिया था। इस मामले में ईओयू के हाथ में कई सबूत लगे हैं। वहीं फर्जीवाड़े का मामला सामने आते ही परीक्षा रद्द कर दी गई थी।