ब्रेकिंग न्यूज़

समस्तीपुर: प्रोपर्टी डीलर गणेश सहनी हत्याकांड का खुलासा, 6 लेन के जमीन को लेकर हुआ था विवाद, आरोपी गिरफ्तार नौनिहालों के भविष्य के साथ खिलवाड़? बच्चों को पढ़ाने की बजाय स्कूल में चटाई बिछाकर सोते नजर आए मास्टर साहब, वीडियो हो गया वायरल चलती ट्रेन में महिला ने दिया बच्ची को जन्म, झाझा स्टेशन पर 45 मिनट रुकी साउथ बिहार एक्सप्रेस समस्तीपुर में सहायक काराधीक्षक की पत्नी का फंदे से लटका मिला शव, मायके वालों ने दहेज हत्या का लगाया आरोप समस्तीपुर में महिला समेत दो को मारी गोली, भीड़ की पिटाई के बाद घायल अपराधी सन्नी पासवान की मौत आरा में करोड़ों की टैक्स चोरी का खुलासा, 3 कपड़ा कारोबारियों पर GST की रेड पटना में गोल का मेगा मोटिवेशनल सेमिनार, 1000+ छात्रों ने सीखा NEET-JEE क्रैक करने का मंत्र दरभंगा में बच्ची से रेप-हत्या मामला: पीड़ित परिवार से मुलाकात के बाद बोले प्रशांत किशोर, कहा..बिहार में अधिकारियों का जंगलराज बिहार में फार्मर रजिस्ट्री ने पार किया 40 लाख का आंकड़ा, 47.8% लक्ष्य पूरा Rajpal Yadav: जेल में बंद एक्टर राजपाल यादव, घर में हो रही जश्न की तैयारी; क्या है वजह?

चिराग ने प्रकाश जावडेकर को लिखा लेटर, बिहार मेरा विद्यालय कार्यक्रम 21 टेरेस्ट्रियल ट्रांसमीटर पर करने की मांग

चिराग ने प्रकाश जावडेकर को लिखा लेटर, बिहार मेरा विद्यालय कार्यक्रम 21 टेरेस्ट्रियल ट्रांसमीटर पर करने की मांग

21-Apr-2020 04:29 PM

PATNA: एलजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडेकर और प्रसार भारती के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को एक लेटर लिखा है. चिराग ने मांग की है कि बिहार के बच्चों  पाठ्यक्रम के लिए चलाए जा रहे मेरा बिहार, मेरा विद्यालय शैक्षिक कार्यक्रम का प्रसारण बिहार के 21 टेरेस्ट्रियल  ट्रांसमीटर से भी तत्काल करवाना सुनिश्चित करने. ताकी सभी बच्चे अपनी पढ़ाई घर पर ही रहकर कर सके.

चिराग ने कहा कि बिहार में 17 एलपीटीवी एवं 4 एचपीटीवी टेरेस्ट्रियल  ट्रांसमीटर कार्यरत है जो प्रसार भारती के नियंत्राधीन है. इन ट्रांसमीटर के माध्यम से प्रतिदिनि सुबह से शाम 3 बजे तक दूरदर्शन नेशनल का कार्यक्रम प्रसारित होता है.

चिराग ने कहा कि बिहार सरकार के शिक्षा विभाग ने देश में कोरोना महामारी को लेकर लगे लॉकडाउन के चलते राज्य के 9वीं और 10वीं कक्षा के छात्रों की शिक्षा में होने वाले नुकसान की भरपाई एवं उसके उज्जवल भविष्य के लिए आज से सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक मेरा बिहार मेरा विद्यालय कार्यक्रम का प्रसारण डीटीएच पर शुरू किया है. ताकि घर में ही रहकर बच्चे अपनी पढ़ाई जारी रख सके. लेकिन शैक्षिक कार्यक्रम का प्रसारण केवल डीडीएच चैनल पर होने से प्रदेश के बच्चों का एक बड़ा तबका जो सीधे टेरेस्ट्रियल  प्रसारण के माध्यम से अपने टीवी सेट को देखता है वह इस कार्यक्रम से वंचित रह जाएगा.