Bihar Politics : नीतीश कुमार के इस्तीफे पर भावुक हुए विप के सभापति, बोले— यह टीस कभी नहीं जाएगी, चहरे से कोई नहीं बिहार के CM को पढ़ सकता बिहार में तस्करी का नया ट्रेंड: ‘हाइड्रो केमिकल’ के नाम पर कुरियर से मंगाई गई 16 लाख की शराब बरामद BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च
25-Jul-2020 01:22 PM
PATNA : एनडीए में चिराग पासवान और नीतीश कुमार के बीच मौजूद खटास कम होने की बजाय और ज्यादा बढ़ती जा रही है। भारतीय जनता पार्टी के बैकअप से चिराग पासवान के हौसले बुलंद है और अब चिराग पासवान ने एक बार फिर से नीतीश कुमार को पत्र लिखते हुए सरकार की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। चिराग पासवान ने शेखपुरा के एक कोरोना मरीज से अस्पताल से गायब होने का मामला उठाते हुए मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है।

दरअसल चिराग पासवान ने जो मामला उठाया है वह उनके लोकसभा क्षेत्र का है. जमुई के अंतर्गत शेखपुरा निवासी रंजीत कुमार को कैंसर है और उसका इलाज 6 माह से मुम्बई में चल रहा था। 25 जून 2020 को महावीर कैंसर संस्थान यह अपने चेकअप लिए गए थे जहां इनका कोरोना जांच हुआ और रिर्पोट पाॅजिटिव आई। उसके बाद रंजीत को शेखपुरा आइसोलेशन सेंटर में रखा गया लेकिन शेखपुरा आइसोलेशन सेंटर से वापस पटना एनएमसीएच के लिए रेफ़र कर दिया गया. जिसके बाद 3 जुलाई 2020 को एनएमसीएच हाॅस्पीटल में इनको भर्ती करवाया गया। अचानक 6 जुलाई 2020 को जब इनके परिवार वाले हाॅस्पीटल में मिलने गये तो वहां रंजीत कुमार हाॅस्पीटल में मौजूद नही था. तभी से रंजीत का परिवार हॉस्पिटल के चक्कर लगा रहा है। रंजीत की पत्नी अनिता ने चिराग पासवान को 18 जुलाई सम्पर्क किया. अनिता अपने पति को पाने की लड़ाई प्रदेश सरकार और अस्पताल प्रशासन से लड़ रही है। चिराग ने इस विषय पर एनएमसीएच के सुप्रिटेंडेंट और शेखपुरा के DM से मामले की जानकारी विस्तार से ली है और अनिता की बात भी सबके सामने रखी है लेकिन कोई मदद परिवार को सरकार से मिलती नहीं दिख रही है। यह घटना अस्पताल प्रशासन के उपर बड़ा सवाल उठता है कि मरीज़ कहाँ ग़ायब हो गया है। परिवार आरोप है कि रंजित की मौत की हो गई है जिसे अस्पताल आँकड़े बढ़ने डर से छुपा रहा है। इस मामले की जाँच के लिए चिराग ने मुख्यमंत्री को भी पत्दिर लिखा है।