तेजस्वी की हार पर मांझी ने कसा तंज, कहा..पैसा लेकर टिकट बेचिएगा तब विधायक मोबाइल ऑफ नहीं करेंगे तो क्या करेंगे मुजफ्फरपुर में किशोर को गोली मारने वाला जीतन राय गिरफ्तार, गोल्ड लूट कांड में भी था वांटेड नवादा में मेला देखने गये बच्चे को लगी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती वैशाली पहुंचे थाईलैंड के 300 बौद्ध भिक्षु, विश्व शांति के लिए की विशेष प्रार्थना बिहार राज्यसभा चुनाव: NDA की जीत पर रोहित कुमार ने जनता का जताया आभार, तेजस्वी यादव पर साधा निशाना बिहार में NDA ने सारी सीटें जीती: BJP कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल, जयश्री राम के लगे नारे राज्यसभा चुनाव के नतीजे आधिकारिक तौर पर जारी, नीतीश कुमार और नितिन नबीन को 44 विधायकों का मिला वोट उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की अपील का असर, करीब 300 राजस्व अधिकारी हड़ताल छोड़ काम पर लौटे नालंदा में 17 हजार रुपये घूस लेते शिक्षक गिरफ्तार, विजिलेंस की टीम ने रंगेहाथ दबोचा Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद
14-Mar-2021 03:09 PM
PATNA : जनता दल यूनाइटेड में राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के विलय के बाद लोक जनशक्ति पार्टी ने तंज कसा है. एलजेपी ने नीतीश कुमार को सीधी चुनौती देते हुए कहा है कि अगर रेजगारी बटोरने से उनकी ताकत बढ़ गई है तो जेडीयू को चुनाव में चलना चाहिए.
रविवार को जेडीयू में राष्ट्रीय लोकसमता पार्टी के विलय पर लोक जनशक्ति पार्टी के सुप्रीमो चिराग पासवान ने कहा कि रालोसपा के शामिल हो जाने के बाद अब अगर नीतीश कुमार ताकतवर हो गए हों तो उन्हें चुनाव में चलना चाहिए. चिराग ने कहा कि बिहार के विकास के लिए ढोंग कर रहे लोग अब बेनक़ाब हो रहे है.
चिराग ने आगे कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रेजगारी इकट्ठा कर रहे हैं. लेकिन वे समझ लें कि रेजगारी से जंग नहीं जीती जा सकती. सत्ता के लोभ से लाचार होकर लिए गए फ़ैसले के लिए बिहार की जनता आने वाले चुनाव में हिसाब करेगी. क्योंकि नीतीश कुमार फूंके हुए कारतूस के साथ से जंग लड़ना चाहते हैं.
चिराग की पार्टी की ओर से यह बयान आया है कि चिराग पासवान शेर हैं. बिहार विधानसभा चुनाव में चिराग ने अकेले लड़ कर नीतीश कुमार को रेजगारी बटोरने पर मजबूर कर दिया है. अब मज़बूत हुए नीतीश कुमार को मैदान में आकर चुनाव लड़ना चाहिए. तभी पता चलेगा कि नीतीश कुमार कितने पानी में हैं.