NSMCH बिहटा कॉलेज स्थित बालाजी चारधाम मंदिर में वार्षिकोत्सव, भंडारा और भव्य महापूजन पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर चिराग पासवान की प्रतिक्रिया, कहा..बिना आधार नहीं होती कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर बेऊर जेल से PMCH लाए गए पप्पू यादव, निजी सचिव ने कहा..वार्ड में शिफ्ट करने के बजाय आधे घंटे तक कॉरिडोर में रखा गया बिहार में सरकारी मास्टर को सिर मुंडवाकर पूरे बाजार में घुमाया, छात्रा से रेप की कोशिश में गिरफ्तार बिहार में 200 से अधिक प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवनों का निर्माण शुरू, गुणवत्ता पर विशेष जोर सहरसा में लौंडा-नाच करने वाले 4 दोस्तों ने खा लिया कीटनाशक, 3 की मौत Bihar Crime News: मामूली विवाद को लेकर युवक की पीट-पीटकर ले ली जान, हत्या की वारदात से सनसनी Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar News: ढाका विधानसभा सीट पर फिर होंगे चुनाव ? पवन जायसवाल ने पटना हाईकोर्ट में किया है केस, 10 तारीख को RO को न्यायालय में 'शपथ' देने का आदेश
29-Feb-2020 07:36 AM
PATNA: फर्स्ट बिहार, बिहारी फर्स्ट यात्रा पर निकले LJP के चिराग़ अब ये कह रहे हैं कि बिहार के लोगों को उन्होंने बिजली दी तो बच्चे पढ़ रहे हैं. चिराग पासवान खुद ये कह रहे हैं कि उन्होंने छात्रों को साइकिल दिया, तभी बच्चे पढ़ रहे हैं. अब सवाल ये उठ रहा है कि बिजली से लेकर साइकिल चिराग पासवान ने दिया तो नीतीश कुमार ने क्या किया.
चिराग पासवान के फिल्म में दावा
दरअसल चिराग पासवान ने एक फिल्म तैयार करवायी है. उनकी फिल्म 'नया बिहार युवा बिहार' फ़िल्म का छोटा सा हिस्सा रिलीज़ हुआ है. 30 सेकेंड के इस वीडियो में चिराग पासवान को कुछ लिखते हुए दिखाया गया है. इसी दौरान पीछे से आवाज़ आती है कि चिराग़ ने बिजली दी तो पढ़ाई हो रही. बिजली से लोग बहुत सुखी हैं. चिराग पासवान बहुत अच्छे आदमी हैं. उन्होंने साइकिल दिए जिससे आने जाने में कठिनाई नहीं होती है. पढ़ाई होती है.
चिराग का मुंबईया वीडियो
चिराग पासवान के इस वीडियो को मुंबई में तैयार किया गया है. इसका टीजर जारी किया है जो 30 सेकेंड का है. टीजर को बेहतरीन ढ़ंग से शूट किया गया है. डिजाइनर कपड़े में बैठे चिराग सफेद कुर्ता पहने हैं. हाथ में कलम है और सामने टेबल लैंप रखा है. LJP नेताओं के मुताबिक चिराग पासवान की इस फिल्म को बनाने के लिए मुंबई के एक नामी एजेंसी की सेवा ली गयी है. राजनीति में आने से पहले चिराग पासवान फिल्मों में ही किस्मत आजमाने गये थे लेकिन वहां वे बुरी तरह से फ्लॉप होकर पिता की विरासत संभालने राजनीति में लौट आये. मुंबईया संपर्कों के सहारे ही उन्होंने ये फिल्म तैयार करायी है.
फिलहाल चिराग पासवान अपनी पार्टी को बिहार विधानसभा चुनाव से पहले स्थापित करने की कवायद में लगे हैं. वे बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट यात्रा पर निकले हैं. इस यात्रा के दौरान वे नीतीश कुमार का नाम लिये बगैर उन पर लगातार हमले कर रहे हैं. चिराग की यात्रा को लेकर ही ये वीडियो तैयार किया गया है जिसका टीजर रिलीज हुआ है. चिराग के एक करीबी ने बताया कि पूरा वीडियो जल्द ही रिलीज़ होगा. इस वीडिय़ो में चिराग ने सांसद के तौर पर जो काम किये हैं उनका भी लेखा जोखा होगा.