मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
24-Apr-2020 09:20 AM
PATNA : लोकजनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने लॉकडाउन में केंद्र सरकार के फ़ैसले के बाद भी नए राशन कार्ड धारकों का नाम नहीं जोड़ने पर बिहार सरकार पर सवाल खड़े किए हैं।चिराग पासवान ने दनादन ट्वीट कर नीतीश सरकार के कार्यकलाप पर सवाल उठाए हैं।
जिनका नाम राशन कार्ड लिस्ट में नहीं है वह काफ़ी दिक़्कत में है।बिहार में लगभग 14.5 लाख लोगों को इससे जोड़ा जाना है लेकिन प्रदेश सरकार ने अभी तक लाभार्थीयों की सूची केंद्र को नहीं दी है जिससे उन्हें राशन का लाभ नहीं मिल रहा है।मुझे विश्वास है जल्द @NitishKumar जी इसपर कदम उठाएँगे।
— युवा बिहारी चिराग पासवान (@ichiragpaswan) April 24, 2020
चिराग पासवान ने ट्वीट करते हुए कहा है कि 14 लाख बिहारियों का नाम बिहार सरकार को राशन कार्ड धारकों की सूची में जोड़ना था ताकि उन्हें भी केंद्र सरकार द्वारा अतिरिक्त राशन का लाभ मिल सके लेकिन प्रदेश सरकार ने अभी तक नाम केंद्र को नहीं भेजा जिससे बिहार में कई परिवार में भूखमरी की स्थिति है।
#lockdown में केंद्र सरकार ने तमाम प्रदेशों से बचे हुए लगभग 39 लाख राशन कार्ड धारकों की सूची जल्द भेजने को कहा है।जिसमें बड़ी संख़या लगभग 14.5 लाख बिहार प्रदेश के लाभार्थीयों की है ।केंद्र सरकार के निरंतर प्रयासों के बाद भी बिहार सरकार ने अभी तक सूची नहीं भेजी है।
— युवा बिहारी चिराग पासवान (@ichiragpaswan) April 24, 2020
चिराग पासवान के लिखा है कि लॉकडाउन में केंद्र सरकार ने तमाम प्रदेशों से बचे हुए लगभग 39 लाख राशन कार्ड धारकों की सूची जल्द भेजने को कहा है। जिसमें बड़ी संख्या लगभग 14.5 लाख बिहार प्रदेश के लभ्यर्थियों की है ।केंद्र सरकार के निरंतर प्रयासों के बाद भी बिहार सरकार ने अभी तक सूची नहीं भेजी है जिसके कारण लगभग 14.5 लाख बिहारवासियों को राशन मुहैया करने में परेशानी बनी हुई है ।
जिसके कारण लगभग 14.5 लाख बिहारवासियों को राशन मुहैया करने में परेशानी बनी हुई है ।
— युवा बिहारी चिराग पासवान (@ichiragpaswan) April 24, 2020
एक दूसरे ट्वीट में लोजपा अध्यक्ष ने लिखा है कि कई साथी जिनका नाम राशन कार्ड लिस्ट में नहीं है वह काफ़ी दिक़्क़त में है।बिहार में लगभग 14.5 लाख लोगों को इससे जोड़ा जाना है लेकिन प्रदेश सरकार ने अभी तक लाभार्थियों की सूची केंद्र को नहीं दी है जिससे उन्हें राशन का लाभ नहीं मिल पा रहा है।मुझे विश्वास है जल्द सीएम नीतीशकुमार जी इसपर कदम उठाएंगे।