ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / चिराग पासवान को जेडीयू का जवाब-‘दीवार पर लिखी इबारत पढ़िए, पीएम ने भी...

चिराग पासवान को जेडीयू का जवाब-‘दीवार पर लिखी इबारत पढ़िए, पीएम ने भी कहा है वेलडन नीतीश’

20-Sep-2020 10:15 AM

PATNA: एनडीए में रहते हुए सीएम नीतीश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले लोजपा सुप्रीमो चिराग पासवान अक्सर यह कहते रहे हैं कि पंद्रह वर्षों के अपने शासनकाल में सीएम नीतीश कुमार ने कोई बेहतर काम नहीं किया है. हाल के दिनों में चिराग ने सीएम नीतीश पर हमले का एक भी मौका नहीं छोड़ा है. यही वजह है कि लगातार यह कयास मजबूत हो रहे हैं चुनाव से पहले चिराग एनडीए से अलग होने का फैसला ले सकते हैं. 


इन कयासों को तब और मजबूती मिल गयी है जब जेडीयू ने भी चिराग पासवान के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. जेडीयू एमएलसी गुलाम गौस के बाद अब पार्टी के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने भी चिराग पासवान को जवाब दिया है. संजय सिंह ने चिराग पासवान को दीवार पर लिखी इबारत पढ़ने की नसीहत दी है. संजय सिंह ने कहा कि जो काम करता है जो दिखता है वही बिकता है. जो लोग नीतीश कुमार के काम पर सवाल उठाते हैं उनको दीवार पर लिखी हुई इबारत पढ़ लेनी चाहिए. मोदी है तो मुमकिन है नीतीश है तो संभव है. 


उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने अपना सारा जीवन बिहार की 12 करोड़ जनता की सेवा में लगा दिया. बिहार में उनके मुकाबले कोई चेहरा नहीं है. कुछ लोग जुबान चलाते हैं वहीं नीतीश कुमार काम करते हैं. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि नीतीश जी जैसा सहयोगी मिले तो सबकुछ संभव है.