BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र
01-Jul-2020 07:31 PM
PATNA : लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख चिराग पासवान के तीखे तेवर के बाद बिहार NDA में मची खलबली लगातार तेज होती जा रही है. इस संकट से निपटने में लगी बीजेपी ने अपने नेताओं को नीतीश कुमार से मिलने भेजा. बिहार बीजेपी के प्रभारी भूपेंद्र यादव और प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पहुंचे और बंद कमरे में लंबी गुफ्तगूं की.
सीएम आवास से मिल रही जानकारी के मुताबिक भूपेंद्र यादव और संजय जायसवाल आज देर शाम नीतीश कुमार के आवास पर पहुंचे. दोनों के मिलने का समय पहले से फिक्स था. बंद कमरे में बीजेपी नेताओं और नीतीश कुमार की बातचीत हुई. हालांकि इस बैठक के बाद बीजेपी के नेताओं ने कुछ भी बताने से इंकार कर दिया.
चिराग पासवान के तीखे तेवर से मची है खलबली
जानकार सूत्र बता रहे हैं कि नीतीश कुमार की बीजेपी नेताओं के साथ बैठक में लोक जनशक्ति पार्टी के नेता चिराग पासवान के तीखे तेवर से उत्पन्न हालात पर चर्चा हुई. वैसे भी भूपेंद्र यादव आज अचानक से ही पटना पहुंचे थे. पार्टी का ऐसा कोई कार्यक्रम नहीं था जिसमें भूपेंद्र यादव को शामिल होना था. कल शाम बिहार बीजेपी को खबर मिली थी कि भूपेंद्र यादव पटना आ रहे हैं. बीजेपी सूत्रों के मुताबिक भूपेंद्र यादव के पटना आने का मकसद सिर्फ नीतीश कुमार से मिलना था.
दरअसल रविवार को भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में चिराग पासवान से मुलाकात की थी. इस मुलाकात के दौरान चिराग पासवान ने सीटों के बंटवारे पर बात करने से भी इंकार कर दिया था. चिराग ने साफ कर दिया था कि वे चाहते हैं कि बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए के एजेंडे में LJP के बिहार फर्स्ट-बिहारी फर्स्ट एजेंडे को भी शामिल किया जाना चाहिये. अगर बिहार में एनडीए की तीन पार्टियां साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगी तो NDA के एजेंडा किसी एक व्यक्ति या पार्टी का एजेंडा नहीं होना चाहिये. लोक जनशक्ति पार्टी ने जनता के सामने जो बिहार फर्स्ट-बिहारी फर्स्ट का विजन रखा है उसे भी एनडीए के चुनावी एजेंडे में शामिल किया जाये.
सूत्रों की मानें तो भूपेंद्र यादव से बातचीत में चिराग पासवान ने नीतीश कुमार के रवैये को लेकर खासी नाराजगी जाहिर की थी. चिराग ने कहा था कि गठबंधन की पार्टी होने के बावजूद नीतीश कुमार लोक जनशक्ति पार्टी को कोई तवज्जो नहीं दे रहे हैं. नीतीश कुमार की ओर से बार-बार ऐसा मैसेज दिया जा रहा है जिससे लग रहा है कि लोक जनशक्ति पार्टी सत्तारूढ गठबंधन का हिस्सा ही नहीं हो. जानकार बता रहे हैं कि चिराग की इसी नाराजगी की जानकारी देने भूपेंद्र यादव नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे.
एनडीए का खेल बिगाड़ सकते हैं चिराग पासवान
सियासी जानकार जानते हैं कि बिहार विधानसभा चुनाव में चिराग ने अगर पलटी मारी तो एनडीए का खेल बिगड सकता है. वोटरों का एक आक्रामक वर्ग चिराग पासवान और लोक जनशक्ति पार्टी के साथ जुड़ा है. अगर ये वोट बैंक एनडीए से बिदक कर विपक्षी खेमे में गया तो सारा खेल बिगड़ सकता है. विधानसभा चुनाव में ऐसी ढेर सारी सीटें होती हैं जिनमें जीत-हार का अंतर बेहद कम होता है. ऐसी सीटों पर एनडीए को भारी नुकसान सहना पड़ सकता है.