अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
05-Dec-2020 08:34 AM
PATNA : एलजेपी में बड़ी टूट का दावा करने वाले केशव सिंह को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाने के बाद अब चिराग पासवान के समर्थन में उनके चाचा पशुपति कुमार पारस उतर पड़े हैं. पशुपति कुमार पारस ने भतीजे चिराग के समर्थन में एक बयान जारी किया है. पारस ने कहा है कि चिराग पासवान के नेतृत्व में लोक जनशक्ति पार्टी के सभी सांसद नेता एकजुट है पार्टी में किसी तरह का कोई मतभेद नहीं है.
एलजेपी सांसद और स्व रामविलास पासवान के छोटे भाई पशुपति कुमार पारस ने कहा है कि कुछ पार्टी विरोधी तत्व चुटकी भ्रामक खबरें फैला रहे हैं. जिसका कोई आधार नहीं है पार्टी ने विधानसभा चुनाव अपने दम पर लड़ने का फैसला किया और इस फैसले के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने सभी नेताओं से विचार-विमर्श किया था. सांसदों से भी इस फैसले के पहले चर्चा की गई थी और उन्हें लगता है कि चिराग पासवान के नेतृत्व में पार्टी ने शानदार प्रदर्शन किया है. बिहार में एलजेपी का जनाधार बढ़ा है और आगे भी चिराग पासवान की तरफ से दिए जाने वाले फैसलों के साथ पार्टी के नेता और कार्यकर्ता मजबूती के साथ खड़े रहेंगे.
उधर पार्टी के नेता अशरफ अंसारी ने एलजेपी में टूट खबर को विरोधियों की तरफ से प्लांटेड बताते हुए कहा है कि उनकी पार्टी मजबूत थी और हमेशा मजबूत रहेगी. इसके पहले एलजेपी नेता केशव सिंह ने यह दावा किया था कि पार्टी में जल्द ही बड़ी टूट होने वाली है. केशव सिंह ने चिराग पासवान के फैसलों पर सवाल खड़े किए थे, लेकिन पार्टी ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया. दरअसल विधानसभा चुनाव के बाद केशव सिंह ने पार्टी नेतृत्व के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था. उन्होंने सोशल मीडिया पर पार्टी के सांसदों के अलग होने की भविष्यवाणी भी कर दी थी. इसके बाद पार्टी ने उनके खिलाफ कार्रवाई की. लोजपा से निकाले जाने के बाद केशव सिंह ने कहा कि चिराग पासवान संस्थापक रामविलास पासवान के बताये रास्ते से भटक गए हैं. वे लोजपा को निजी कंपनी की तरह चला रहे हैं. वे अपने एक पीए की सलाह पर काम कर रहे हैं, जबकि सांसदों और नेताओं की कोई पूछ नहीं है.
हालांकि लोजपा ने पहले ही प्रदेश कमेटी को भंग कर दिया है. दो दिन पहले ही लोजपा प्रदेश संसदीय बोर्ड की बैठक में पार्टी की प्रदेश कमेटी समेत सभी जिलों की इकाई और प्रकोष्ठों को भंग कर दिया गया था. चिराग पासवान ने दो महीने के अंदर नई कमिटियां गठित करने का भी एलान किया था.