Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम Bihar weather : बिहार में ईद के दिन आफत की बारिश, गरज-तड़क और ओले – 4 लोगों की मौत बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला
11-Oct-2020 03:45 PM
DESK : पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक रामविलास पासवान और अपने पिता के निधन के बाद टूट चुके लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान ने ट्वीट कर लोगों से अपने उपर प्यार बनाये रखने के लिए कहा है.
चिराग पासवान ने पहला ट्वीट अपने समर्थकों के लिए किया और लिखा कि ' आप का आशीर्वाद व स्नेह हमेशा बना रहे'. इसके बाद ट्वीट कर चिराग पासवान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आभार प्रकट किया है. चिराग पासवान ने ट्वीट कर लिखा कि 'आदरणीय प्रधानमंत्री @narendramodi जी द्वारा पापा की अंतिम यात्रा में किए गए सहयोग के लिए हृदय से आभार.सर आपने पापा की अंतिम यात्रा के लिए सभी व्यवस्था बिना माँगे की.बेटे के तौर पर मैं एक मुश्किल समय से गुजर रहा हूँ.आप के साथ से हिम्मत और हौसला दोनो बढ़ा है.'
आदरणीय प्रधानमंत्री @narendramodi जी द्वारा पापा की अंतिम यात्रा में किए गए सहयोग के लिए हृदय से आभार।सर आपने पापा की अंतिम यात्रा के लिए सभी व्यवस्था बिना माँगे की।बेटे के तौर पर मैं एक मुश्किल समय से गुजर रहा हूँ।आप के साथ से हिम्मत और हौसला दोनो बढ़ा है।
— युवा बिहारी चिराग पासवान (@iChiragPaswan) October 11, 2020
बता दें कि रामविलास पासवान का निधन गुरुवार की देर शाम को इलाज के दौरान अस्पताल में हो गया था. राष्ट्रीय सम्मान के साथ शनिवार की शाम पटना के दीघा स्थित जर्नादन घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया. अंतिम संस्कार के दौरान चिराग कई बार रोते नजर आए. शनिवार की शाम 4 बजे चिराग पासवान ने अपने पिता को मुखाग्नि दी. मुखाग्नि देने के दौरान चिराग बेसुध होकर गिर गए, जिसके बाद परिवार के लोगों ने उन्हें संभाला.
आप का आशीर्वाद व स्नेह हमेशा बना रहे।
— युवा बिहारी चिराग पासवान (@iChiragPaswan) October 11, 2020