ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में नारकोटिक्स टीम पर हमला, पत्थरबाजी के बीच पुलिस की फायरिंग, एक आरोपी गिरफ्तार दिनदहाड़े लूट से सनसनी, हथियार के बल पर ट्रांसपोर्टर से लाखों की लूट, CCTV में कैद वारदात नोरा फतेही के गाने ‘सरके चुनर’ पर विवाद के बाद एक्शन, YouTube से हटाया गया ‘बवाली’ सॉन्ग नोरा फतेही के गाने ‘सरके चुनर’ पर विवाद के बाद एक्शन, YouTube से हटाया गया ‘बवाली’ सॉन्ग मोतिहारी में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, PHC का बड़ा बाबू 10 हजार घूस लेते गिरफ्तार Bihar में शराबबंदी कानून को ठेंगा! शराब की बोतल और कट्टा लेकर नाचते दिखे बाराती, वीडियो वायरल ईद और बिहार दिवस को लेकर गांधी मैदान में तैयारियां तेज, 17 मार्च से आमलोगों की एंट्री बंद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा का चौथा चरण, भागलपुर को मिली 441.32 करोड़ की योजनाओं की सौगात पटना के मसौढ़ी में मंदिर से करोड़ों की अष्टधातु मूर्तियां चोरी, 100 साल पुरानी प्रतिमाएं गायब Bihar LPG Crisis: गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई, कई अवैध सिलेंडर जब्त

Home / news / चिराग पासवान ने जारी किया LJP का विजन डॉक्यूमेंट, इन मुद्दों पर खड़े...

चिराग पासवान ने जारी किया LJP का विजन डॉक्यूमेंट, इन मुद्दों पर खड़े किए सवाल

21-Oct-2020 11:09 AM

PATNA :  लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख चिराग पासवान  ने अपनी पार्टी का विजन डॉक्यूमेंट जारी किया. एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर  चिराग अपनी बातों और एजेंडे को सभी के सामने रख रहे हैं.

news image

चिराग पासवान ने अपनी पार्टी के विजन डॉक्यूमेंट की पहली कॉपी अपनी मां को सौंपी और उसके बाद लोगों के सामने उसे रख रहे हैं. विजन डॉक्यूमेंट जारी करते हुए चिराग पासवान ने सीएम नीतीश पर जमकर हमला बोला.

news image

चिराग पासवान ने कहा कि आज पहली बार ऐसा हुआ जब मैं प्रेसवार्ता कर रहा हुं तो पापा हमारे साथ नहीं है. आज के पहले पापा मेरे साथ होते थे या टीवी पर देखते थे. चिराग पासवान ने कहा कि मैं पार्टी का विजन डॉक्यूमेंट प्रदेश की जनता को समिर्पित करने आया है. पापा जब अस्पताल में भर्ती थे तो मैंने उनके साथ मिलकर ये विजन डॉक्यूमेंट बिहार की जनता के लिए बनाया था. चिराग पासवान ने कहा कि मेरे पापा की 51 साल की राजनीति बेदाग रही है. 

news image

चिराग पासवान ने कहा कि मैंने देखा है कि  देश विकास के नए मुकाम हासिल कर रहा है और बिहार का मापदंड पीछे है. नली-गली बनाने से विकास नही होता. हर घर नल जल योजना से विकास नही होता. ये सारी चिजें तो पहले ही हो जानी चाहिए थी. चिराग पासवान ने कहा कि पलायन हमारे यहां से हो रहा है. और  युवाओं का पलायन सबसे बड़ी चिंता है.


चिराग पासवान ने सीएम नीतीश पर हमला बोलेत हुए कहा कि  मौजूदा मुख्यमंत्री को देख कर ताज्जुब होता है कि वो जातिवाद को बढ़ावा देते हैं. वे केवल लोगों को बांटने का काम कर रहे हैं. वे सरकारी नौकरी तो दे नहीं रहे उपर से इनके कार्यकाल में कई फैक्टरियां भी बंद हो गई है. 

news image

चिराग ने कहा कि नीतीश कुमार प्रदेश में मेरे जैसे युवाओं की टांग खींचने में लगे हैं. चिराग बोले कि अगर नीतीश जीते तो बिहार हार जाएगा.  मैं सकारात्मक राजनीति करना चाहता हूं, युवा हूं और दुनिया घूमा हुआ हूं. ऐसे में हमने अपने विजन डॉक्यूमेंट में हर मुद्दे को शामिल किया है, जिससे बिहार की जनता जूझती है.