ब्रेकिंग न्यूज़

चनपटिया में चापाकल का पानी पीने से दर्जनों बच्चे बीमार, जीएमसीएच बेतिया में भर्ती रील बनाने के चक्कर में ट्रेन से गंगा नदी में गिरी युवती, नाविकों ने बचाई जान बिहार में 12 से 15 मार्च तक बूंदाबांदी का अलर्ट, उत्तर बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज 11 से 17 मार्च तक पटना में होगा महिला कबड्डी का महामुकाबला, सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन बिहार प्रवर्तन अवर निरीक्षक भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, इतने अभ्यर्थी हुए सफल बिहार प्रवर्तन अवर निरीक्षक भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, इतने अभ्यर्थी हुए सफल सांसद राजेश वर्मा का 'हमारी बहना' अभियान, हर साल 51 बेटियों की कराएंगे शादी, कहा..भाई बनकर निभाऊंगा फर्ज देश में गैस की किल्लत के बीच बड़ी वारदात, 524 सिलेंडरों से भरा ट्रक ले भागे चोर, पुलिस भी हैरान

चिराग ने कर दी पारस गुट में सेंधमारी, RLJP के सांसद को खुद की पार्टी में करवाया शामिल; इन्हीं के घर दूसरे लोजपा की पड़ी थी नींव

28-Nov-2023 03:56 PM

By First Bihar

PATNA : बिहार की राजनीति के सबसे बड़े दलित चेहरा और अपनी कुशल राजनीतिक फैसलों के कारण मौसम वैज्ञानिक के नाम से चर्चित रामविलास पासवान ने 28 नवंबर 2000 को जनता दल से अलग होकर आज के दिन लोक जनशक्ति पार्टी का गठन किया था। इसके बाद यह पार्टी काफी तेजी से पनपी और जबतक रामविलास पासवान राजनीति करते रहे तब तक यह पार्टी कभी विपक्ष में नहीं रही।


लेकिन, अब इस पार्टी का नाम और चुनाव चिह्न दोनों अस्तित्व में नहीं है। हालांकि, लोजपा दो गुटों में बंटी। जसिमें एक गुट केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस के साथ और दूसरा गुट चिराग पासवान का है। ऐसे में आए दिन इन दोनों पार्टी में अंदुरनी मनमुटाव भी देखने को मिलता है। इसी कड़ी में अब पशुपति पारस गुट में बड़ी टूट देखने को मिल रही है। 


दरअसल, लोजपा के स्थापना दिवस के मौके पर भतीजा ने अपने चाचा को तगड़ा झटका दिया है।  पारस गुट की वैशाली सांसद वीणा देवी ने चिराग पासवान का दामन थाम लिया है। वैसे तो लोजपा में बंटवारे के वक्त वीणा देवी ने पशुपति कुमार पारस का साथ दिया। दिल्ली स्थित वीणा देवी का आवास इस पूरे प्रकरण का केंद्र बना था। लोजपा के पांच सांसद पशुपति कुमार पारस के साथ चले गए और चिराग पासवान अकेले बच गए। वीणा देवी की इसमें महत्वपूर्ण भूमिका रही। लेकिन, अब यह खुद चिराग के साथ आ गई है। 



मालूम हो कि, जमुई के सांसद और रामविलास पासवान के बेटे चिराग पासवान तथा उनके भाई केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस एक दूसरे से ताकत आजमाइश करते नजर आ रहे हैं। ऐसे में आज चिराग और उनके समर्थक पटना में स्थापना दिवस मनाया तो दूसरी और चाचा पशुपति कुमार पारस हाजीपुर की धरती पर हुंकार भरी। 


आपको बताते चलें कि,वीणा देवी का राजनीतिक सफर मुजफ्फरपुर जिला परिषद अध्यक्ष के रूप में शुरू हुआ। राजद के बड़े नेता रघुवंश प्रसाद सिंह उनके राजनीतिक अभिभावक रहे। बीजेपी की टिकट पर उन्होंने मुजफ्फरपुर की गायघाट विधानसभा क्षेत्र से दो बार जीत दर्ज किया। उसके बाद उन्हें वैशाली लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने का मौका मिला। लेकिन एनडीए गठबंधन में यह सीट लोजपा के हिस्से में आई। आनन-फानन में उन्होंने भाजपा से इस्तीफा देकर लोजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली और वैशाली लोकसभा सीट  पर जीत दर्ज किया। 2020 के इस लोस चुनाव में रघुवंश प्रसाद  सिंह हार गए।