ब्रेकिंग न्यूज़

तेजस्वी की हार पर मांझी ने कसा तंज, कहा..पैसा लेकर टिकट बेचिएगा तब विधायक मोबाइल ऑफ नहीं करेंगे तो क्या करेंगे मुजफ्फरपुर में किशोर को गोली मारने वाला जीतन राय गिरफ्तार, गोल्ड लूट कांड में भी था वांटेड नवादा में मेला देखने गये बच्चे को लगी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती वैशाली पहुंचे थाईलैंड के 300 बौद्ध भिक्षु, विश्व शांति के लिए की विशेष प्रार्थना बिहार राज्यसभा चुनाव: NDA की जीत पर रोहित कुमार ने जनता का जताया आभार, तेजस्वी यादव पर साधा निशाना बिहार में NDA ने सारी सीटें जीती: BJP कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल, जयश्री राम के लगे नारे राज्यसभा चुनाव के नतीजे आधिकारिक तौर पर जारी, नीतीश कुमार और नितिन नबीन को 44 विधायकों का मिला वोट उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की अपील का असर, करीब 300 राजस्व अधिकारी हड़ताल छोड़ काम पर लौटे नालंदा में 17 हजार रुपये घूस लेते शिक्षक गिरफ्तार, विजिलेंस की टीम ने रंगेहाथ दबोचा Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद

Home / news / चिराग के खिलाफ नीतीश ने खेला खेल, RJD बोली... जाल में फंस गई...

चिराग के खिलाफ नीतीश ने खेला खेल, RJD बोली... जाल में फंस गई LJP

14-Jun-2021 09:55 AM

PATNA : लोक जनशक्ति पार्टी में टूट की खबरों के बीच से आरजेडी की तरफ से पहली प्रतिक्रिया सामने आई है. आरजेडी ने एलजेपी में चल रही मौजूदा खींचतान के लिए नीतीश कुमार को जिम्मेदार ठहराया है. आरजेडी प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने कहा है कि जनता दल यूनाइटेड धन बल की ताकत पर ऐसा खेल पहले से खेलता आया है. नीतीश कुमार इस खेल के पुराने माहिर खिलाड़ी हैं और अब लोक जनशक्ति पार्टी के साथ खेल खेला जा रहा है.


आरजेडी प्रवक्ता ने कहा है कि उन्हें इस बात की उम्मीद कम है कि लोक जनशक्ति पार्टी टूट जाएगी. बावजूद इसके अगर ऐसा होता है तो इसके लिए नीतीश कुमार जिम्मेदार होंगे. नीतीश कुमार दूसरे दलों को तोड़ने वाली राजनीति में विश्वास करते हैं और बिहार पिछले 15 सालों में इसका गवाह रहा है. आरजेडी की मानें तो चिराग पासवान बुरी तरह से नीतीश के जाल में फंस चुके हैं.


हालांकि चिराग की मौजूदा स्थिति को लेकर तेजस्वी यादव ने फिलहाल अपनी तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है. लेकिन आरजेडी की तरफ से पहली प्रतिक्रिया सामने आ चुकी है. चिराग अगर अलग-थलग पड़ते हैं तो उनका राजनैतिक भविष्य बिहार में क्या होगा इस को लेकर राजनीति के जानकारों के बीच अब चर्चा शुरू हो गई है. क्या आने वाले वक्त में नीतीश कुमार के खिलाफ चिराग पासवान और तेजस्वी एक साथ आ सकते हैं, इस विकल्प को लेकर भी तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं. फिलहाल इंतजार तेजस्वी यादव के पत्ते खोलने का है. अगर चिराग के पास लोक जनशक्ति पार्टी नहीं बची तो कई नए विकल्प उभर कर सामने आ सकते हैं.