ब्रेकिंग न्यूज़

शराब और अवैध हथियार के खिलाफ सहरसा पुलिस की कार्रवाई, घर की घेराबंदी कर अपराधी को दबोचा, हथियार-कारतूस भी बरामद मोतिहारी में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 4 महिलाएं और 2 दलाल गिरफ्तार पटना के मरीन ड्राइव पर नहीं लगेंगी दुकानें, अब यहां बनेगा नया वेंडिंग जोन भोजपुर में अनियंत्रित ऑटो के पलटने से युवक की मौत, महिला समेत कई लोग घायल बिहार का ऑफिसर राज: चार्टर प्लेन में सपरिवार सैर कर रहे हैं IAS अधिकारी, विधानसभा में उठा मामला लेकिन सरकार ने साध ली चुप्पी दरभंगा में पत्नी की अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने वाला पति गिरफ्तार, सालभर से फरार था आरोपी, मुंबई में बना रखा था ठिकाना राष्ट्रीय स्कॉलरशिप प्रवेश परीक्षा 2026: एस.के. मंडल ग्रुप की मेधावी छात्रों के लिए बड़ी पहल Bihar Crime News: चार दिनों से लापता युवक का नदी किनारे शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका BIHAR: निकाह के 1 महीने बाद बीवी ने शौहर के चेहरे पर फेंका खौलता तेल, जिन्दगी और मौत के बीच जूझ रहा पति दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में मनाई गई स्वामी सहजानंद सरस्वती जयंती, पूर्व सीजेआई समेत कई दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

चिराग का नीतीश पर तंज, कहा - सीएम कहते हैं जो शराब पियेगा वो मरेगा, लेकिन जो बेचेगा वो बचेगा

चिराग का नीतीश पर तंज, कहा - सीएम कहते हैं जो शराब पियेगा वो मरेगा, लेकिन जो बेचेगा वो बचेगा

06-Dec-2022 12:52 PM

PATNA : बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान लगातार बिहार सरकार और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमलावर हैं। वो हर रोज किसी ने किसी मामले को लेकर सीएम नीतीश से चिराग सवाल पूछते रहते हैं। इसी कड़ी में अब एक बार फिर से चिराग ने बिहार सरकार पर सवाल उठाया है। चिराग पासवान ने कहा है कि, नीतीश कुमार नैतिक अधिकार खो चुके हैं। उनके सरकार में गरीब, शोषित लोगों का उत्पीड़न किया  जा रहा है। 


दरअसल, चिराग द्वारा पिछले दिनों राज्य में दलित समाज के लोगों की हुई हत्या को लेकर बिहार सरकार पर सवाल उठाया गया। चिराग ने कहा कि, हमारा राज्य  पहला ऐसा राज्य है जहां दलित को भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा दो हिस्सों में बांट दिया गया है। यहां दलितों को सिर्फ एक वोट बैंक मान लिया गया है। हर बार भले ही उनके द्वारा तरह - तरह की घोषणा की जाती हो, लेकिन वह मजह घोषणा ही रह जाती है। 


चिराग ने कहा कि, कुछ दिन पहले जब पासी समाज के लोग अपनी मांग उठा रहे थे तो खु को दलितों का चिंतक बोलने वाले नीतीश कुमार द्वारा ही उनके ऊपर लाठीचार्ज करवाया गया। उस समय उनको कुछ भी ख्याल नहीं रहता कि वो क्या करवा रहे हैं और सही और गलत है। उनको बस इतना ख्याल रहता है कि चुनाव के दौरान कैसे झूठे घोषणा से उनका वोट बैंक अपने पाले में किया जाए। 


इसके आलावा उन्होंने पिछले दिनों हुए भागलपुर हत्याकांड पर कांग्रेस नेता द्वारा उठाए जा रहे सवाल को लेकर कहा कि, वो लोग खुद सत्ता में हैं, राज्य इ उनकी सरकार है, ऐसे में सवाल खड़ा कर वह किसको मुर्ख बना रहे हैं। अगर सत्ता में हारकर भी उनलोगों को सवाल खड़ा पड़ रहा है, विरोध प्रदर्शन करना पड़ रहा है तो फिर सत्ता में रहने का क्या फायदा है। 


इसके साथ ही बिहार में लागु शराबबंदी कानून को लेकर चिराग ने कहा कि, हमलोग इस कानून का समर्थन करते हैं, लेकिन आज इसके अवैध कारोबार से समाज के गरीब और दलित वर्गों का उत्पीड़न किया जा रहा है, उसका हम विरोध करते हैं। मुख्यमंत्री बोलते हैं कि, जो शराब पिएगा वो मरेगा, पर जो शराब बचेगा वो बचेगा। उसका संरक्षण प्रसाशन द्वारा ही किया जाएगा। नीतीश कुमार के शासन में जो शराब पिता है वो महापापी है और जो इसे बेचता है वो महाज्ञानी है।