ब्रेकिंग न्यूज़

PAN और Aadhaar में नाम अलग है? 1 अप्रैल के बाद हो सकती है बड़ी परेशानी—तुरंत करें अपडेट वरना बंद हो सकता है आपका PAN! Bihar News : रामनवमी जुलूस के चलते पटना में ट्रैफिक डायवर्जन, घर से निकलने से पहले जान लें रूट Bihar Crime : पटना में बच्चों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, 5 राउंड फायरिंग और पथराव से गांव में तनाव Ram Navami Patna : पटना में रामनवमी का महासागर! 52 शोभायात्राएं, 7 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ेगी भीड़; जानिए इस बार क्या होगा ख़ास Bihar News : बिहार में बन रहा दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर! जानिए विराट रामायण मंदिर की 10 बड़ी खासियत; इस समय तक तैयार होगा मेगा प्रोजेक्ट Patna Airport : अब पटना एयरपोर्ट पर नहीं होगी भागदौड़! यात्रियों को जल्द मिलेगी यह सुविधाएं; जानिए क्या है प्लान Ram Navami : जय श्री राम के नारों से गूंजा पटना का महावीर मंदिर, रामनवमी के मौके पर 1 KM लंबी लाइन:नितिन नवीन ने किया दर्शन बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित

Home / news / चिराग पासवान के रोड शो में रुपये बांट रहे बीजेपी विधायक पर केस...

चिराग पासवान के रोड शो में रुपये बांट रहे बीजेपी विधायक पर केस दर्ज : राजू सिंह पर पैसे बांटने और आचार संहिता के उल्लंघन को लेकर दर्ज हुआ FIR

24-May-2024 03:45 PM

By First Bihar

MUZAFFARPUR : वैशाली लोकसभा क्षेत्र में लोजपा (रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के रोड शो में रुपये बांट रहे बीजेपी विधायक राजू सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मुजफ्फरपुर जिला के साहेबगंज प्रखंड के बीडीओ के आवेदन पर स्थानीय पुलिस ने विधायक के खिलाफ चुनाव को प्रभावित करने के लिए पैसे बांटने और आचार संहिता उल्लंघन की एफआईआर दर्ज कर ली है।


बता दें कि रुपये बांटने का यह वीडियो गुरुवार को वायरल हुआ था। वैसे यह वाकया विगत 22 मई का है। उस दिन मुजफ्फरपुर के साहेबगंज में चिराग पासवान का रोड शो हो रहा था। चिराग पासवान वैशाली लोकसभा क्षेत्र से अपनी पार्टी की उम्मीदवार वीणा देवी के लिए चुनाव प्रचार करने गये थे। रोड शो में चिराग की गाड़ी पर ही प्रत्याशी वीणा देवी के साथ साहेबगंज से बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह भी सवार थे।


रुपये बांटने का जो वीडियो वायरल हुआ है, उसमें दिख रहा है कि राजू सिंह रोड शो के दौरान अपनी जेब से नोट की गड्डी निकाल रहे हैं और रोड शो के दौरान ही लोगों को पैसे बांट रहे हैं। इस वाकये का वीडियो वायरल होने के बाद कई सवाल उठे थे। वैशाली लोकसभा क्षेत्र से राजद प्रत्याशी मुन्ना शुक्ला ने चुनाव आयोग और मुजफ्फरपुर जिला प्रशासन से इसकी शिकायत की थी औऱ कार्रवाई की मांग की थी। इसके बाद राजू सिंह के खिलाफ प्रशासन ने यह कार्रवाई की है।


साहेबगंज के थानेदार सिकंदर कुमार ने मीडिया को बताया कि पैसे बांटने और आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के आरोप में बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया गया है। साहेबगंज के बीडीओ अलाउदीन अंसारी के आवेदन विधायक राजू कुमार सिंह के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की गयी है। पुलिस ने कहा है कि वह वायरल वीडियो को जब्त कर हकीकत का पता लगाया जा रहा है।