ब्रेकिंग न्यूज़

NSMCH बिहटा कॉलेज स्थित बालाजी चारधाम मंदिर में वार्षिकोत्सव, भंडारा और भव्य महापूजन पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर चिराग पासवान की प्रतिक्रिया, कहा..बिना आधार नहीं होती कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर बेऊर जेल से PMCH लाए गए पप्पू यादव, निजी सचिव ने कहा..वार्ड में शिफ्ट करने के बजाय आधे घंटे तक कॉरिडोर में रखा गया बिहार में सरकारी मास्टर को सिर मुंडवाकर पूरे बाजार में घुमाया, छात्रा से रेप की कोशिश में गिरफ्तार बिहार में 200 से अधिक प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवनों का निर्माण शुरू, गुणवत्ता पर विशेष जोर सहरसा में लौंडा-नाच करने वाले 4 दोस्तों ने खा लिया कीटनाशक, 3 की मौत Bihar Crime News: मामूली विवाद को लेकर युवक की पीट-पीटकर ले ली जान, हत्या की वारदात से सनसनी Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar News: ढाका विधानसभा सीट पर फिर होंगे चुनाव ? पवन जायसवाल ने पटना हाईकोर्ट में किया है केस, 10 तारीख को RO को न्यायालय में 'शपथ' देने का आदेश

चिराग ने की गिरिराज और कपिल मिश्रा पर कार्रवाई की मांग, बोले- यही हाल रहा तो बिहार भी हाथ से जाएगा

चिराग ने की गिरिराज और कपिल मिश्रा पर कार्रवाई की मांग, बोले- यही हाल रहा तो बिहार भी हाथ से जाएगा

28-Feb-2020 05:26 PM

PATNA : बिहार में अपनी पार्टी जमीनी ताकत देखने निकले एलजेपी अध्यक्ष चिराग पासवान ने बीजेपी को एक बार फिर से चेतावनी दे डाली है. चिराग ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और दिल्ली के बीजेपी नेता कपिल शर्मा पर कार्रवाई की मांग करते हुए बीजेपी को संभल जाने की नसीहत दी है. बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट यात्रा के तहत नालंदा पहुंचे चिराग पासवान ने गिरिराज और कपिल मिश्रा को लेकर जोरदार हमला बोला है. 


चिराग पासवान ने बीजेपी के नेताओं पर दिल्ली हिंसा का सारा ठीकरा फोड़ते हुए कहा है कि जिस तरह भड़काऊ बयानबाजी कर दिल्ली का माहौल बिगड़ गया, वह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है. चिराग ने कहा कि अगर यही हाल रहा तो बिहार में भी NDA को दिल्ली की तरह फजीहत झेलनी पड़ेगी. पासवान ने कहा कि इस मामले पर अब संभल जाने का वक्त आ गया है. 


तेजस्वी यादव की बेरोजगारी यात्रा पर चिराग पासवान ने पलटवार तो नहीं किया लेकिन उन्होंने इतना जरूर कहा कि अगर वाकई तेजस्वी को बिहार के युवाओं की फिक्र है, तो वह अपनी यात्रा खत्म करने के बाद आपके सुझाव को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात करें. चिराग ने कहा कि अगर तेजस्वी चाहे तो मैं खुद उनके साथ नीतीश कुमार से मिलने जाऊंगा.