अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
18-Dec-2020 07:39 PM
PATNA: बिहार में बेलगाम होते जा रहे अपराध के बाद अब बीजेपी के सांसदों को भी नीतीश कुमार पर भरोसा नहीं रह गया है. बीजेपी के एक सांसद ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर अपने जिले के एसपी को सस्पेंड कर हटाने की मांग की है. सांसद कह रहे हैं कि उनके क्षेत्र का एसपी निकम्मा-निठल्ला है लेकिन बिहार सरकार उसे हटा नहीं रही है.
छेदी पासवान ने लिखा अमित शाह को पत्र
बिहार के सासाराम से बीजेपी के सांसद छेदी पासवान के इस पत्र ने एक फिर नीतीश कुमार के सुशासन की कलई खोल दी है. सांसद छेदी पासवान ने बेलगाम अपराध पर गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है. अपने पत्र में छेदी पासवान ने रोहतास के एसपी पर गंभीर आरोप लगाया है. उन्होंने कहा है कि रोहतास के एसपी निष्क्रिय हैं. क्षेत्र में लगातार ताबड़तोड अपराध हो रहा है. एसपी सत्यवीर सिंह इसे रोकने में विफल हैं.
सांसद ने अपने पत्र में क्षेत्र में हो रहे अपराध का जिक्र किया है. उन्होंने लिखा है कि तीन दिन पहले रोहतास जिले में एक पेट्रोल पंप मालिक की हत्या हुई, उसके बाद भी प्रशासन नहीं जागा. लोगों में गुस्सा व्याप्त है और वे आक्रोशित होकर सड़क पर उतर रहे हैं. भाजपा सांसद ने कहा है कि एक पखवाड़े में उनके क्षेत्र में आठ हत्याएं हुईं, लेकिन पुलिस अपराधियों को पकड़ने में पूरी तरह विफल साबित हुई है.
सस्पेंड हो एसपी
सांसद छेदी पासवान ने अपने पत्र में एसपी सत्यवीर सिंह को हटाने की मांग की है. पासवान ने लिखा है कि एसपी के कारण रोहतास और बिहार की छवि धूमिल हो रही है. एसपी क्राइम नहीं रोक पा रहे हैं. सांसद ने तत्काल एसपी सत्यवीर सिंह को सस्पेंड करने की भी मांग की है.
एसपी को निकम्मा-निठल्ला बताया था
गौरतलब है कि सांसद छेदी पासवान ने तीन दिन पहले रोहतास के एसपी को निकम्मा-निठल्ला बताया था. रोहतास जिले के कोचस में बीते सोमवार को दिनदहाड़े पेट्रोल पंप मालिक की हत्या हुई थी, जिसके बाद सांसद छेदी पासवान ने एसपी पर खुला हमला बोला था.