बिहार में दो दिन से लापता किशोर का पोखर में मिला शव, दादा की भी सदमे में हुई मौत, इलाके में हड़कंप Bihar Accident : दर्दनाक हादसा! स्कूल बस-ट्रक की भिड़ंत में 2 शिक्षकों की मौत, बच्चों में मचा चीख-पुकार Bihar Board Result Date : काउंटडाउन शुरू! बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट बस कुछ कदम दूर,कितने टॉपर्स को बुलाया गया बोर्ड ऑफिस? Bihar Road: अब तीन घंटे में तय होगी पटना से पूर्णिया की दूरी, जानें इस एक्सप्रेस वे का क्या है नया अपडेट Bihar crime : छठ घाट पर चली गोली! रिटायर्ड दारोगा के बेटे को मारी गोली, अफरा-तफरी में फरार हुआ शूटर बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा: बर्थडे पार्टी से लौट रहे दंपति को अज्ञात वाहन ने रौंदा, बेटी गंभीर रूप से घायल Bihar News : बिहार में छुट्टी लेने का नया नियम लागू! अब इस पोर्टल से ही होगी अर्जी, बिना मंजूरी नहीं मानेगी छुट्टी Chaiti Chhath 2026 : चैती छठ के समापन पर मातम: पटना समेत कई जिलों में डूबने से मौतें, अर्घ्य के बीच हादसे मरीन ड्राइव पर तेज रफ्तार का कहर: बुलेट और जुगाड़ गाड़ी की भीषण टक्कर, चालक की दर्दनाक मौत आवाज़ उठाई तो बरसी लाठियां! बिहार के इस जिले में छेड़खानी के विरोध पर हिंसा, लोग सहमे
04-Nov-2024 10:05 AM
By First Bihar
PATNA : लोकआस्था का महापर्व छठ 5 नवंबर से नहाए खाए के साथ शुरू हो रहा है। ऐसे में इस महापर्व में घर लौटने वाले प्रवासियों की काफी भीड़ देखने को मिल रहा है। ट्रेन, बस और जितनी भी यातायात के साधन हैं सभी जगह पर भीड़ दिख रही है। इसके अलावा बाजार में भी रौनक बढ़ गई है। इस महापर्व को लेकर लोगों ने खरीदारी करनी शुरू कर दी है।
दरअसल, छठ महापर्व को शुद्त्ता के लिए जाना जाता है। वैसे तो इस महापर्व में अधिकतर घरेलू सामान का ही उपयोग किया जाता है। लेकिन कुछ वस्तुएं ऐसी होती है जिसको लेकर बाजार में खरीदारी होती है। जिसमें फल से लेकर सूप और दउरा तक शामिल है। हालांकि, शहरी इलाकों में बाकि उपयोगी चीज़ की भी खरीददारी होती है।
मालूम हो कि राजधानी पटना में छठ पूजा को लेकर सूप, दउरा, मिट्टी का चूल्हा लकड़ी, नारियल आदि की बिक्री शुरू हो चुकी है। खरीदारों की भीड़ बाजार में उमड़ने लगी है।इस बार छठ पूजा पर पीतल की सूप का काफी डिमांड है इसमें कस्टमाइज सूप भी शामिल है। हर साल से ज्यादा इस बार भी इसका डिमांड देखने को मिल रहा है।
वहीं,दुकानदार के अनुसार इस बार पीतल का रेट 800 से ₹1000 किलो तक है पिछले साल की तुलना में पीतल के दाम में उतनी ज्यादा बढ़ोतरी देखने को नहीं मिली है इसलिए मार्केट में ₹600 से लेकर ₹1000 तक का सूप उपलब्ध है। वही पीतल के अलावा सोने और चांदी का शुभ भी मार्केट में उपलब्ध है। मार्केट में 15 ग्राम से लेकर 100 ग्राम वजन तक का सूप उपलब्ध है जिसकी कीमत 2000 से लेकर ₹10000 तक बताई जा रही है।
इधर,बाजार में पानी वाला नारियल 50 से 80 रुपए जोड़ा में उपलब्ध है नारियल की मांग इस पर में सबसे अधिक होती है। जबकि छठ व्रत में खाना बनाने में आम की लकड़ी का प्रयोग होता है। इस बार आम की लकड़ी की कीमत बाजार में 100 से 150 रुपए पसेरी बताई जा रही है। छठ पवित्रता के लिए मिट्टी के चूल्हे की डिमांड रहती है। छठ व्रती माताएं-बहने मिट्टी के चूल्हे पर ही नहाए खाए का प्रसाद बनती है। लिहाजा, इस बार मिट्टी के चूल्हे की कीमत 150 सौ से लड़ाई ₹250 बताई जा रही है।