बिहार में दो दिन से लापता किशोर का पोखर में मिला शव, दादा की भी सदमे में हुई मौत, इलाके में हड़कंप Bihar Accident : दर्दनाक हादसा! स्कूल बस-ट्रक की भिड़ंत में 2 शिक्षकों की मौत, बच्चों में मचा चीख-पुकार Bihar Board Result Date : काउंटडाउन शुरू! बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट बस कुछ कदम दूर,कितने टॉपर्स को बुलाया गया बोर्ड ऑफिस? Bihar Road: अब तीन घंटे में तय होगी पटना से पूर्णिया की दूरी, जानें इस एक्सप्रेस वे का क्या है नया अपडेट Bihar crime : छठ घाट पर चली गोली! रिटायर्ड दारोगा के बेटे को मारी गोली, अफरा-तफरी में फरार हुआ शूटर बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा: बर्थडे पार्टी से लौट रहे दंपति को अज्ञात वाहन ने रौंदा, बेटी गंभीर रूप से घायल Bihar News : बिहार में छुट्टी लेने का नया नियम लागू! अब इस पोर्टल से ही होगी अर्जी, बिना मंजूरी नहीं मानेगी छुट्टी Chaiti Chhath 2026 : चैती छठ के समापन पर मातम: पटना समेत कई जिलों में डूबने से मौतें, अर्घ्य के बीच हादसे मरीन ड्राइव पर तेज रफ्तार का कहर: बुलेट और जुगाड़ गाड़ी की भीषण टक्कर, चालक की दर्दनाक मौत आवाज़ उठाई तो बरसी लाठियां! बिहार के इस जिले में छेड़खानी के विरोध पर हिंसा, लोग सहमे
05-Nov-2024 01:34 PM
By First Bihar
PATNA: लोक आस्था के महापर्व छठ की शुरुआत मंगलवार से हो गई। छठ महापर्व की शुरुआत के साथ ही व्रतियों की सेवा में समाजसेवी आगे आने लगते हैं। इसी कड़ी में राजधानी पटना में विभिन्न संगठनों की ओर से छठ व्रतियों के बीच पर्व सामग्री का वितरण किया गया। जन सुराज पार्टी के लोगों ने भी जरुरतमंद छठ व्रतियों के बीच पूजन सामग्री का वितरण किया है।
दरअसल, में पटना सिटी में जन सुराज के नेता विकाश ज्योति और नेत्री अपर्णा यादव के तरफ से सैकड़ों से अधिक छठ व्रतियों के बीच पर्व सामग्री का वितरण किया गया है। छठ व्रतियों के बीच सूप, नारियल, फल, साड़ी सहित कई सामान देते हुए जन सुराज की नेत्री अपर्णा यादव ने वहां मौजूद छठ व्रतियों से आशीर्वाद लेते हुए कहा कि छठ पर्व लोक आस्था का वह पर्व है।
उन्होंने कहा कि इस महापर्व में परिवार के सभी सदस्यों में उत्साह और उमंग के अलावा नियम, निष्ठा और पवित्रता की खुशबू समाई रहती है। वहीं छठ पूजा से व्रतियों में नई उर्जा पनपती है और कई रोगों का अंत हो जाता है। आगे उन्होंने लोगों से पूजा में सावधानी रखने की अपील करते हुए कहा कि एक दूसरे का मदद करते हुए छठ घाटों पर शांति बनाकर छठ पूजा को संपन्न करें।
