ब्रेकिंग न्यूज़

Nitish Kumar :इस महीने तक बनकर तैयार होगा बख्तियारपुर-ताजपुर फोरलेन पुल, गंगा पार आवागमन होगा तेज Bihar Politics : कुशवाहा की जगह फिक्स ! राज्यसभा को लेकर BJP ने बनाई ख़ास रणनीति, NDA के नए फॉर्मूला से 5 वीं सीट पर भी जीत तय ! जानिए क्या है ख़ास Bihar teachers : बिहार के शिक्षकों के लिए खुशखबरी, अब हर महीने के इस तारीख को ही मिलेगी सैलरी आज JDU ज्वाइन करेंगे CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत, जल्द शुरू करेंगे बिहार यात्रा; पार्टी नेता कर रहे यह डिमांड ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक! किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब

Chhath Puja 2024 : छठ महापर्व का समापन, उगते सूर्य अर्घ्य के साथ पूरा हुआ व्रत

08-Nov-2024 04:54 AM

By First Bihar

PATNA : छठ महापर्व का चौथा दिन 8 नवंबर शुक्रवार को है। इस दिन उगते सूर्य को अर्घ्य दिया गया। छठ के आखिरी दिन सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद व्रत का पारण किया गया है। इसी के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व का समापन हो गया। 


कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को उगते सूर्य को अर्घ्य दिया गया। इस दिन सभी छठ व्रती व्रत का पारण किए।

पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि का आरंभ 7 नवंबर की मध्यरात्रि 11बजकर 57 मिनट पर हुआ। ऐसे में 8 नवंबर को सुबह के समय अगते सूर्य को अर्घ्य दिया गया। 8 नवंबर को सूर्योदय का समय सुबह 6 बजकर 25 मिनट पर था।


मान्यताओं के अनुसार, सूर्योदय होते समय अर्घ्य देने से सुख समृद्धि का वरदान मिलता है। साथ ही संतान प्राप्ति की मनोकामना और संतान की रक्षा का वरदान भी व्यक्ति के मिलता है। साथ ही सूर्योदय के समय सूर्य को अर्घ्य देने से व्यक्ति को सुख और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। 


छठ महापर्व के आखिरी दिन सूर्योदय के दौरान अर्घ्य देते समय आपको ओम एहि सूर्य सहस्त्रांशो तेजोराशे जगत्पते, अनुकंपय माम् भक्तया गृहाणाघ्र्यम् दिवाकर।। इस मंत्र का जप करना है।