Bihar News : युद्ध का खतरा बढ़ा तो बिहार सरकार एक्शन में! राशन-गैस से लेकर प्रवासियों तक सब पर बनी खास टीम, यह IAS अधिकारी होंगे हेड Bihar IAS officers : बिहार में अफसरों की कमी खत्म! इस दिन 11 नए IAS संभालेंगे मोर्चा, बदलेगी प्रशासन की रफ्तार Bihar News : बिहार में बड़ा हादसा! गश्ती पुलिस जीप को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन जवान घायल; चालक फरार Bihar News : पटना में आधी रात आग का तांडव! 5 मिनट में जलकर राख हुई पूरी बिल्डिंग, दलदली रोड पर मची अफरा-तफरी Patna News : DAC नंबर नहीं आया तो फूट पड़ा गुस्सा! पटना में गैस एजेंसी में घुसकर संचालक पर हमला, जमकर तोड़फोड़ Bihar circle rate : बिहार में जमीन खरीदना हुआ महंगा? सर्किल रेट में चार गुना इजाफा; जानिए कितना बढ़ेगा खर्च Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज: पटना में बारिश और तेज हवाओं ने बढ़ाई ठंडक, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला
16-Nov-2023 05:55 PM
By RAMESH SHANKAR
SAMASTIPUR: शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ ही चार दिनों तक चलने वाले सूर्य उपासना के महापर्व छठ की शुरुआत हो जाएगी। महापर्व के मौके पर लोगों को किसी तरह की कोई परेशानी न हो इसको लेकर रेलवे ने बड़ी तैयारी की है।
समस्तीपुर डीआरएम विनय श्रीवास्तव ने बताया कि यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए समस्तीपुर रेलमंडल ने कुल 68 स्पेशल ट्रेनों का परिचालन शुरू किया है। यात्रियों के जान माल की सुरक्षा को लेकर खास ख्याल रखा जा रहा है। ट्रेनों के ठहराव के लिए प्लेटफार्म संख्या पहले से निर्धारित कर दी गई है, जिसे किसी भी सूरत में बदला नहीं जाएगा ताकि ट्रेन आने पर प्लेटफार्म बदलने के दौरान भगदड़ की स्थिति नहीं हो।
उन्होंने बताया कि ट्रेन ड्राइवरों को निर्देश दिया गया है कि सभी यात्रियों के ट्रेन में चढ़ जाने पर जब तक गार्ड से हरी झंडी न मिले ट्रेन नहीं खोलने है। साथ ही छठ पर्व के दौरान रेलवे ट्रैक के निकट छठ घाटों तक आवागमन वाले स्थल का चयन कर वहां पर ट्रैक किनारे से गुजर रहे लोगो को देखते हुए ट्रेन शायरन बजाते हुए धीमी गति से चलाने के आदेश दिए गए है।
डीआरएम ने कहा कि सभी ट्रेनों में टीटीई रेल मित्र की भूमिका में रहेंगे, जो यात्री की हर मदद को लेकर तैयार रहेंगे। डीआरएम ने बताया कि रेलवे स्टेशनों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। डॉग स्क्वायड की टीम के साथ आरपीएफ और रेल पुलिस के जवान चप्पे चप्पे पर तैनात रहेंगे।