बिहार में दो दिन से लापता किशोर का पोखर में मिला शव, दादा की भी सदमे में हुई मौत, इलाके में हड़कंप Bihar Accident : दर्दनाक हादसा! स्कूल बस-ट्रक की भिड़ंत में 2 शिक्षकों की मौत, बच्चों में मचा चीख-पुकार Bihar Board Result Date : काउंटडाउन शुरू! बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट बस कुछ कदम दूर,कितने टॉपर्स को बुलाया गया बोर्ड ऑफिस? Bihar Road: अब तीन घंटे में तय होगी पटना से पूर्णिया की दूरी, जानें इस एक्सप्रेस वे का क्या है नया अपडेट Bihar crime : छठ घाट पर चली गोली! रिटायर्ड दारोगा के बेटे को मारी गोली, अफरा-तफरी में फरार हुआ शूटर बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा: बर्थडे पार्टी से लौट रहे दंपति को अज्ञात वाहन ने रौंदा, बेटी गंभीर रूप से घायल Bihar News : बिहार में छुट्टी लेने का नया नियम लागू! अब इस पोर्टल से ही होगी अर्जी, बिना मंजूरी नहीं मानेगी छुट्टी Chaiti Chhath 2026 : चैती छठ के समापन पर मातम: पटना समेत कई जिलों में डूबने से मौतें, अर्घ्य के बीच हादसे मरीन ड्राइव पर तेज रफ्तार का कहर: बुलेट और जुगाड़ गाड़ी की भीषण टक्कर, चालक की दर्दनाक मौत आवाज़ उठाई तो बरसी लाठियां! बिहार के इस जिले में छेड़खानी के विरोध पर हिंसा, लोग सहमे
07-Nov-2024 07:09 AM
By First Bihar
PATNA : छठ महापर्व को लेकर बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिलों को छठ व्रतियों के लिए आवश्यक स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। बड़े और महत्वपर्ण छठघाटों पर एंबुलेंस भी तैनात करने के लिए कहा गया है। स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर जिलास्तर पर चिकित्सकों, नर्स और स्वास्थ्यकर्मियों की ड्यूटी लगायी गई है। विभिन्न घाटों पर प्राथमिक उपचार के लिए आवश्यक दवा की भी व्यवस्था रहेगी।
दरअसल, गुरुवार की शाम और शुक्रवार को सुबह अर्घ्य के समय छठव्रतियों के स्वास्थ्य को लेकर किसी तरह की चूक नहीं हो, इसकी भी हिदायत दी गई है। वहीं, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की तैनाती सभी जिलों में की गई है। इसमें गोताखोर भी शामिल हैं। इन्हें प्रमुख घाटों पर निगरानी करने को कहा गया है। जवान नाव से घाटों की गश्ती करेंगे। गहरे पानी में जाने से लोगों को रोकेंगे। कोई अप्रिय घटना होने पर बचाव करेंगे। अर्घ्य के समय विशेष सतर्क रहने और निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। पटना में एनडीआरएफ की आठ और एसडीआरएफ की 14 टीमें तैनात की गई हैं।
इधर पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने बुधवार को छठ महापर्व के अवसर पर पटना के विभिन्न पार्कों एवं संजय गांधी जैविक उद्यान में की गयी तैयारियों का जायजा लिया। मंत्री ने पार्कों एवं जैविक उद्यान में बने छठ घाटों का निरीक्षण किया और व्रतियों को उपलब्ध करायी गयी सुविधाओं की जानकारी ली।
इस दौरान उन्होंने वार्ड नंबर 34 के शिवाजी पार्क, डिफेंस कॉलोनी पार्क, वार्ड नंबर 30 के शहीद किशोर कुमार पार्क, वार्ड नंबर 35 के जनता फ्लैट पार्क और राम सुंदर दास पार्क समेत पटना के सभी प्रमुख पार्कों में गये और इंतजामों का निरीक्षण किया। उन्होंने ने कहा कि एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की तैनाती सभी जिलों में की गई है। इसमें गोताखोर भी शामिल हैं। इन्हें प्रमुख घाटों पर निगरानी करने को कहा गया है। जवान नाव से घाटों की गश्ती करेंगे। गहरे पानी में जाने से लोगों को रोकेंगे।