ब्रेकिंग न्यूज़

अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड

Home / news / छत पर रखा ईट पत्थर तो पुलिस भेज देगी जेल, जान लें नई...

छत पर रखा ईट पत्थर तो पुलिस भेज देगी जेल, जान लें नई योजना

24-May-2022 09:14 AM

By ALOK KUMAR

BETTIAH: बेतिया में अपराध को नियंत्रण में रखने के लिए पुलिस लगातार सक्रीय नज़र आ रही है। अब दो पक्षों के बीच बढ़ते विवाद एवं हिंसक झड़प के दौरान पत्थरबाजी की घटना को रोकने के लिए बेतिया पुलिस ने नई योजना तैयार की है। पुलिस ने ड्रोन के जरिए शहर के संवेदनशील इलाकों में फोटोग्राफी और सर्वे करने की रणनीति तैयार की है। अब जिस मकान के छत पर ईट पत्थर दिखाई देगा, उन घरों के गृह स्वामी यानी मालिक को नोटिस देकर जवाब मांगा जाएगा। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर उनके विरुद्ध गलत मंशा से पत्थर एकत्र करने के मामले में कार्रवाई की जाएगी। 


इसकी जानकारी देते हुए नगर थाना के प्रभारी राकेश भास्कर ने बताया कि गलत नियत से घरों के छतों पर पत्थर एकत्रित करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी। जरूरत पड़ने पर उनके खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज होगी। पुलिस इनकी निगरानी कर रही है। उन्होंने बताया कि कुछ लोग बुरी नियत से घरों के छत पर पत्थर एकत्रित कर रखते हैं। विवाद होने पर दूसरों को पत्थर मारने के लिए एकत्रित पत्थर का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे लोगों को चिन्हित किया जा रहा है। ड्रोन से इसकी निगरानी की जाएगी। 


बता दें कि 18 मई को छावनी में दो पक्षों के विवाद के दौरान असामाजिक तत्वों ने जमकर पथराव किया था। एक दूसरे पर पत्थर फेंके थे, जिसमें कुछ लोग चोटिल भी हो गए थे। काली बाग ओपी प्रभारी को भी पत्थर की चोट आई थी। इसके बाद पुलिस ने घरों के छत पर पत्थर एकत्रित करने वाले के खिलाफ रुख कड़ा कर ली है। पुलिस को अंदेशा है कि असामाजिक तत्व जानबूझकर घरों की छत पर बड़े पैमाने पर पत्थर एकत्रित करते हैं, ताकि झगड़ा झंझट के दौरान इसका इस्तेमाल पत्थरबाजी के लिए कर सकें।