मोतिहारी जहरीली शराबकांड में अब तक 8 लोगों की मौत, मैथनॉल वाली दारू पीने से गई जान! मोतिहारी में एक्साइज और पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 घंटे में जहरीली स्प्रिट की बरामदगी, तस्करों पर शिकंजा नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेज झारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशाना वैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान मुंगेर में भूमि सुधार जनकल्याण संवाद: उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भ्रष्टाचार पर सख्त रुख दिखाया, कहा..अब किसी का भौकाल नहीं चलेगा वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल पटना में फर्जी ‘लॉयर’ गिरोह का पर्दाफाश, 39 नकली मोहर के साथ 3 गिरफ्तार बेगूसराय में STF-अपराधियों के बीच मुठभेड़, 6 गिरफ्तार, एक बदमाश को लगी गोली बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड
09-Sep-2022 08:07 AM
CHHAPRA: बड़ी खबर बिहार के छपरा से आ रही है, जहां ट्रक ने BDO की गाड़ी में टक्कर मार दी है। इस हादसे में उनकी गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि BDO को किसी भी तरह की चोट नहीं पहुंची है। नशे की हालत में ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
घटना मशरक के लखनपुर गोलंबर के पास BDO मोहम्मद आसिफ की गाड़ी में टक्कर मार दी गई है। जिस ट्रक ड्राइवर ने इस घटना को अंजाम दिया, वह नशे में पाया गया। नशे की हालत में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस घटना में BDO की गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत ये रही कि बीडीओ मोहम्मद आसिफ को ज्यादा चोट नहीं आई। उन्होंने डॉक्टर से भी दिखाया लेकिन, वे बिलकुल ठीक बताये जा रहे हैं।
हैरानी की बात तो ये है कि बिहार में शराबबंदी कानून लागू है। इसको प्रभाव में रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। इसके बावजूद ट्रक ड्राइवर नशे की हालत में गाड़ी चला रहा था। मशरक के लखनपुर गोलंबर के पास पहुंचते उसकी संतुलन बिगड़ गई और उसने बीडीओ की गाड़ी में ही टक्कर मार दी।