ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / छपरा शराब कांड: नीतीश की शिकायत लेकर राजभवन जाएगी बीजेपी, सीएम को बर्खास्त...

छपरा शराब कांड: नीतीश की शिकायत लेकर राजभवन जाएगी बीजेपी, सीएम को बर्खास्त करने की मांग

16-Dec-2022 11:29 AM

PATNA : बिहार के छपरा में ज़हरीली शराब से 53 लोगों की मौत के बाद अब सियासी खींचतान भी तेज़ हो गई है। विरोधी दल बीजेपी ने अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को घेरने के लिए राजभवन मार्च निकालने जा रही है। आज यानी शुक्रवार को बीजेपी दोपहर 12.30 बजे राजभवन जाएगी और नीतीश सरकार के खिलाफ राज्यपाल से शिकायत करेगी। इसकी जानकारी बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने दी है। 




विजय सिन्हा ने कहा है कि छपरा में जिस तरह से 53 लोगों की मौत हुई है वह कोई सामान्य घटना नहीं है। इसके बावजूद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बयान दे रहे हैं कि पीने वाला मरेगा। सिन्हा ने कहा कि आज हम सड़क पर जाकर हल्ला बोल करेंगे और नीतीश कुमार की शिकायत बिहार के गवर्नर से करेंगे। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों ने पुलिस आरोप लगाया है कि थाने में जब्त की गई स्प्रिट को पुलिस ने शराब कारोबारियों को बेच दी थी। उसी स्प्रिट से शराब बनाई गई, जिससे इतने लोगों की जान चली गई है। अगर इसमें सच्चाई है तो प्रशासन पर भी कार्रवाई होनी चाहिए। 




नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि इस घटना के लिए बिहार के स्वास्थय विभाग की लापरवाही है। इसके अलावा गैरज़िम्मेदार प्रशासन की भी मिलीभगत है। सरकार मृतकों को दस लाख मुआवजा और उनके परिवार को रोज़गार के अवसर दे। ये मुख्यमंत्री की ज़िम्मेदारी थी कि अगर बिहार में शराबबंदी लागू है तो शराब की बिक्री न हो। अब राज्यपाल से जाकर हम आग्रह करेंगे कि आप इस मामले में हस्तक्षेप करिये। जिस तरह से बिहार सरकार जंगलराज को जनता का राज बता रही है इसके लिए सरकार को बर्खास्त किया जाए।