BIHAR NEWS : पटना में निजी भवनों पर किया यह काम तो भरना पड़ सकता है जुर्माना, जारी हुआ आदेश; अब देनी पड़ेगी यह जानकारी Bihar political news : जेल में बंद विधायक बनेंगे ‘किंगमेकर’? राज्यसभा चुनाव में अनंत सिंह करेंगे वोट या नहीं; जानिए क्या है नया अपडेट बिहार में हेल्थ सेक्टर की बड़ी छलांग! रोबोटिक सर्जरी से कैंसर पर जीत, आई बैंक भी हुआ शुरू BIHAR NEWS : बिहार में इस जगह गैस सिलेंडर कालाबाजारी का भंडाफोड़, छापेमारी में 250 से अधिक सिलेंडर बरामद; मचा हडकंप 'बाबू सुनो, तुमसे ही शादी करेंगे…' बॉयफ्रेंड ने झांसा देकर मिलने बुलाया; गर्लफ्रेंड हुई प्रेग्नेंट तो कर दिया बड़ा कांड BIHAR NEWS : अरे भाग नहीं ना रहे हैं, रहिए चुपचाप, उधर कहां भाग रहे हैं? फिर दिखा CM नीतीश का अनोखा अंदाज, पढ़िए समृद्धि यात्रा के दौरान क्या हुआ BIHAR NEWS : सूबे के 18 लाख महिलाओं के खाते में जल्द ही जाने वाला है पैसा, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एलान Bihar News : नीतीश कुमार ही तय करेंगे बिहार का भविष्य...', बोले विजय चौधरी - नीतीश कुमार के आशीर्वाद के बिना कुछ भी संभव नहीं गैस सिलेंडर के लिए तपस्या! सासाराम की इस गैस एजेंसी पर मची होड़, बुलानी पड़ी पुलिस बिहार में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, चाकूबाजी में एक व्यक्ति गंभीर घायल
04-Jul-2024 09:49 AM
By First Bihar
CHHAPRA: बिहार के पुलों को जैसे किसी की नजर लग गई है। हर दिन पुल गिरने की घटनाएं हो रही है। अब तो एक दिन के भीतर एक से अधिक पुल धराशायी हो रहे हैं। छपरा में बुधवार को दो पुल गिर गए थे। 24 घंटे के भीतर तीसरा पुल भी धराशाही हो गया है। घटना बनियापुर के सरैया पंचायत की है।
दरअसल, अररिया में बकरा नदी पर बने पुल का हिस्सा गिरने के बाद बिहार में पुल गिरने का जो सिलसिला शुरू हुआ वह अनवरत जारी है। छपरा में पिछले 24 घंटे के भीतर तीन पुल धराशाही हो गए हैं। गुरुवार की सुबह बनियापुर प्रखंड के सरेया पंचायत में सुबह-सुबह एक और पुल ध्वस्त हो गया। बारिश के कारण पुल कमजोर हो गया और देखते ही देखते गिर गया।
बुधवार को जनता बाजार थाना क्षेत्र में गंडक नदी पर बना पुल तास के पत्तों की तरह बिखर गया था। इसके बाद इसी थाना क्षेत्र के सारण गांव में भी एक पुलिया ध्वस्त हो गई थी। अब सारण में ही तीसरा पुल गिरा है। लगातार पुल गिरने की घटनाओं से बिहार सरकार सकते में आ गई है और इसे रोकने के लिए रास्ते तलाश किए जा रहे हैं।
बिहार में पिछले 15 दिन के भीतर 10 पुलों के धराशायी होने के बाद सरकार की नींद टूटी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अधिकारियों की हाई लेबल मीटिंग बुला ली। बुधवार को मुख्यमंत्री ने अधिकारियों के साथ बैठक की और आवश्यक निर्देश जारी किए।
सीएम आवास में बुधवार को अधिकारियों की बैठक बुलायी गयी। चाय-नाश्ते के साथ अधिकारियों ने सीएम नीतीश कुमार के सामने प्रजेंटेशन दिया और दावा किया कि सरकारी व्यवस्था पूरी तरह दुरूस्त है। मुख्यमंत्री ने भी वही बातें दुहरायी जो कई सालों से लगातार कहते आ रहे हैं। इसके बाद बैठक खत्म हो गयी।