NSMCH बिहटा कॉलेज स्थित बालाजी चारधाम मंदिर में वार्षिकोत्सव, भंडारा और भव्य महापूजन पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर चिराग पासवान की प्रतिक्रिया, कहा..बिना आधार नहीं होती कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर बेऊर जेल से PMCH लाए गए पप्पू यादव, निजी सचिव ने कहा..वार्ड में शिफ्ट करने के बजाय आधे घंटे तक कॉरिडोर में रखा गया बिहार में सरकारी मास्टर को सिर मुंडवाकर पूरे बाजार में घुमाया, छात्रा से रेप की कोशिश में गिरफ्तार बिहार में 200 से अधिक प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवनों का निर्माण शुरू, गुणवत्ता पर विशेष जोर सहरसा में लौंडा-नाच करने वाले 4 दोस्तों ने खा लिया कीटनाशक, 3 की मौत Bihar Crime News: मामूली विवाद को लेकर युवक की पीट-पीटकर ले ली जान, हत्या की वारदात से सनसनी Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar News: ढाका विधानसभा सीट पर फिर होंगे चुनाव ? पवन जायसवाल ने पटना हाईकोर्ट में किया है केस, 10 तारीख को RO को न्यायालय में 'शपथ' देने का आदेश
04-Jan-2021 02:31 PM
CHHAPRA : जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जो काफी हैरान करने वाली है. दरअसल एक भाई ने अपनी ही चचेरी बहन की आपत्तिजनक तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल कर दी. शिकायत दर्ज होने के बाद छपरा पुलिस ने आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया है. इस मामले को लेकर उससे पूछताछ की जा रही है. ऐसे हरकतें वह पहले भी कर चुका है.
घटना छपरा जिले के भगवान बाजार थाना की है. जहां एक गांव में चचेरे भाई हिमांशु कुमार ने अपनी ही चचेरी बहन की आपत्तीजनक तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल कर दी. बताया जा रहा है कि वह अपनी चचेरी बहन को पसंद करता था और उसी से शादी रचाना चाहता था. लेकिन लड़की ने शादी से इनकार कर दिया. इसके कारण आरोपी युवक ने उसकी तस्वीर लड़की के होनेवाले ससुराल में भेज दी. जिससे उसकी शादी टूट गई.
अश्लील फोटो वायरल होने के बाद पीड़िता और उसकी मां ने पुलिस में इसकी शाक्यात की. मामला दर्ज होने के बाद छानबीन में जुटी पुलिस ने आरोपी युवक हिमांशु कुमार को रविवार शाम में गिरफ्तार कर लिया. बता दें कि डेढ़ माह पहले ही उसके खिलाफ उसकी दूर की रिश्तेदारी की एक युवती ने आपत्तीजनक फोटो वायरल करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई थी.
इसके पहले भी आरोपी भाई हिमांशु कुमार के विरुद्ध भगवान बाजार थाने में लड़कियों की आपत्तीजनक फोटो वायरल करने को लेकर दो प्राथमिकी दर्ज है. पहली प्राथमिकी अक्टूबर 2019 में और दूसरी प्राथमिकी जनवरी 2020 में दर्ज कराई गयी थी. जिसमें वह जमानत ले चुका है. तीसरी प्राथमिकी डेढ़ माह पहले दर्ज हुई थी. इस मामले में पुलिस उसे तलाश रही थी. बताया जाता है कि लड़की पर वह जबरन शादी करने के लिए दबाव बना रहा था.
इस मामले को लेकर बताया जा रहा है कि पीड़ित लड़की के पिता की पहले ही मौत हो चुकी है. अपने चचेरे भाई की इन हरकतों के कारण युवती और उसकी मां दोनों काफी परेशान थे. पीड़िता ने अपने चचेरे भाई को आत्महत्या करने की भी धमकी दी थी. बहरहाल अब वह शख्स सलाखों के पीछे है.