BIHAR NEWS : पटना में निजी भवनों पर किया यह काम तो भरना पड़ सकता है जुर्माना, जारी हुआ आदेश; अब देनी पड़ेगी यह जानकारी Bihar political news : जेल में बंद विधायक बनेंगे ‘किंगमेकर’? राज्यसभा चुनाव में अनंत सिंह करेंगे वोट या नहीं; जानिए क्या है नया अपडेट बिहार में हेल्थ सेक्टर की बड़ी छलांग! रोबोटिक सर्जरी से कैंसर पर जीत, आई बैंक भी हुआ शुरू BIHAR NEWS : बिहार में इस जगह गैस सिलेंडर कालाबाजारी का भंडाफोड़, छापेमारी में 250 से अधिक सिलेंडर बरामद; मचा हडकंप 'बाबू सुनो, तुमसे ही शादी करेंगे…' बॉयफ्रेंड ने झांसा देकर मिलने बुलाया; गर्लफ्रेंड हुई प्रेग्नेंट तो कर दिया बड़ा कांड BIHAR NEWS : अरे भाग नहीं ना रहे हैं, रहिए चुपचाप, उधर कहां भाग रहे हैं? फिर दिखा CM नीतीश का अनोखा अंदाज, पढ़िए समृद्धि यात्रा के दौरान क्या हुआ BIHAR NEWS : सूबे के 18 लाख महिलाओं के खाते में जल्द ही जाने वाला है पैसा, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एलान Bihar News : नीतीश कुमार ही तय करेंगे बिहार का भविष्य...', बोले विजय चौधरी - नीतीश कुमार के आशीर्वाद के बिना कुछ भी संभव नहीं गैस सिलेंडर के लिए तपस्या! सासाराम की इस गैस एजेंसी पर मची होड़, बुलानी पड़ी पुलिस बिहार में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, चाकूबाजी में एक व्यक्ति गंभीर घायल
27-Jul-2023 06:18 PM
By First Bihar
CHHAPRA: तीन बच्चों के मामले में छपरा की मेयर राखी गुप्ता की कुर्सी छिन गई। गुरुवार को राज्य निर्वाचन आयोग ने इस मामले में अपना फैसला सुनाते हुए राखी गुप्ता को बर्खास्त कर दिया है। राखी गुप्ता ने अपने नामांकन के दौरान हलफनामें में गलत जानकारी दी थी। हलफनामें में राखी ने दो बच्चों का जिक्र किया था लेकिन कागजातों के मुताबिक उनके तीन बच्चे हैं।
राखी ने छपरा नगर निगम से मेयर के चुनाव में जीत हासिल की थी। छपरा की पूर्व मेयर सुनीता गुप्ता ने चुनाव आयोग से इसकी शिकायत की थी और राखी गुप्ता के निर्वाचन को रद्द करने की मांग की थी। दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद राज्य निर्वाचन आयोग ने राखी गुप्ता को अयोग्य घोषित करते हुए उन्हें मेयर के पद से बर्खास्त कर दिया।
अयोग्य घोषित होने के बाद राखी गुप्ता ने कहा है कि हाई कोर्ट में मामला विचाराधीन था लेकिन इससे पहले ही आयोग ने अपना फैसला सुना दिया। उन्होंने कहा है कि न्यायालय पर उन्हें पूरा भरोसा है और उम्मीद है कि कोर्ट से न्याय जरूर मिलेगा। बता दें कि मेयर चुनाव में जीत के बाद राखी गुप्ता पहली बार सुर्खियों में आई थीं। राखी ने पहली बार राजनीति में अपनी किस्मत आजमाई थी और पहली बार में ही उन्हें बड़ी जीत मिली थी।

