ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश BIHAR NEWS : Bihar News: डिप्टी CM दफ्तर में SDO का कोई पद नहीं...अफवाह फैलाने वालों की होगी पहचान, गैस एजेंसी से सिलिंडर मांगने की बात बिल्कुल ही बेबुनियाद बिहार में 10वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत, कुएं से मिला शव; परिजनों ने गैंगरेप और हत्या का लगाया आरोप Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़ Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़ Bihar Crime : बिहार में डबल मर्डर से दहशत ! बुजुर्ग दंपती की गला रेतकर बेरहमी से हत्या बिहार के पांच थानेदार समेत 38 पुलिस अधिकारियों की सैलरी रोकने का आदेश, SP ने सभी से मांगा जवाब Bihar News: प्राथमिक स्कूलों में LPG की कमी का असर, मिड-डे मील प्रभावित होने की आशंका; कई जिलों से शिकायत

छपरा मौत का खुल गया राज, होम्योपैथिक से हो रहा था बड़ा खेल, सभी आरोपी गिरफ्तार

24-Dec-2022 08:04 AM

SARAN: छपरा ज़हरीली शराबकांड से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। सारण पुलिस की एसआईटी टीम ने इस मामले के सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही पुलिस ने एक बड़ा खुलासा भी किया है। पकड़ा गया गिरोह होम्योपैथिक दवाओं में रसायन और चीनी जलाकर मिलावटी शराब बनाता था। इसी शराब को पीने से 80 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी। 



मामले का मास्टरमाइंड राजेश सिंह उर्फ डॉक्टर सहित पांच अपराधी गिरफ्तार हुआ है। गिरोह का एक सदस्य खुद जहरीला शराब पीकर बीमार हो गया था, जिसे इलाज कराकर लौटने के बाद एसआईटी की टीम ने हिरासत में लिया और उससे पूछताछ की। तब जाकर मामले का खुलासा हुआ।  




एसपी सारण ने बताया कि इसुआपुर, मशरक सहित पांच प्रखंडों में तबाही का मंजर पैदा करने वाले शराब कांड में निर्माता, आपूर्तिकर्ता जलालपुर थाना क्षेत्र के नूननगर काही के रहने वाले अशोक प्रसाद के बेटे राजेश सिंह उर्फ डॉक्टर को इसुआपुर थाना क्षेत्र के डोयला गांव के संजय महतो के इकबालिया बयान के आधार पर गिरफ्तार किया गया जिसके बाद खुलासा हुआ कि राजेश सिंह पहले भी शराब के अवैध कारोबार में लिप्त होने के कारण जेल जा चुका है।  उसे स्प्रिट के उपयोग की अच्छी जानकारी है। उसने उत्तरप्रदेश में स्थापित होमियोपैथिक दवा कंपनियों से 90 प्रतिशत अल्कोहल वाले दवाओं को फर्जी नाम पते के साथ छपरा मंगवाना शुरू किया और अपने गिरोह के सदस्य मढ़ौरा थाना क्षेत्र के तकीना गांव के शैलेन्द्र राय, खैरा थाना क्षेत्र के धुपनगर धोबवल गांव के सोनू कुमार गिरी, इसुआपुर थाना क्षेत्र के डोयला गांव के अर्जुन महतो और संजय महतो के साथ मिलकर उत्पादन कर उसे पहले से संचालित शराब के धंधे में शामिल कर दिया।



होम्योपैथिक शराब बनाते वक्त एक चूक के कारण शराब ज़हरीली हो गई और उससे दर्जनों लोग प्रभावित होकर बीमार पड़ने लगे। कई लोगों की इससे मौत भी हो गई। एसआईटी का गठन सोनपुर के एसडीपीओ एएसपी अंजनी कुमार के नेतृत्व में किया गया और सबसे पहले संजय महतो जो खुद इसी विषाक्त शराब को पीकर बीमार पड़ गया था उसके इलाज कराकर लौटने के बाद अनुसंधान की कई कड़ियों का अध्ययन करके उसे हिरासत में लिया गया।  इसके बाद उसकी निशानदेही पर होमियोपैथिक दवा के सैकड़ो खाली बोतलों को बरामद करते हुए मास्टरमाइंड राजेश उर्फ डॉक्टर सहित गिरोह के अन्य सदस्यों तक टीम पहुंची और शराब कांड के गुनहगार को गिरफ्तार कर लिया गया।